Seema Haider ने कैमरे के सामने किया दिखावा? इस वजह से बुरी तरह ट्रोल हुई पाकिस्तानी महिला!

seema haider

सीमा हैदर के कुछ वीडियोज सामने आते हैं जिनको लोग पसंद करते हैं। इस वक्त ऐसा ही कुछ सामने आ रहा है। हालांकि इस बार सीमा हैदर को दिखावा करने को लेकर ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल इस वीडियो में एक बुजुर्ग नजर आ रहे हैं जिनसे सीमा हैदर और सचिन मीणा आशीर्वाद लेते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान सीमा हैदर ने फ्रंट कैमरा ऑन किया हुआ था और लगातार वीडियो शूट कर रही थी। सीमा हैदर की इस हरकत पर लोग भड़क गए हैं और उनका कहना है कि वो दिखावा कर रही है।

लोगों का कहना है कि कौन ऐसा शख्स है जो कि आशीर्वाद लेते समय भी कैमरे चालू रखता है। अब देखना ये है कि सीमा हैदर इसपर किस तरह का रिएक्शन देती हैं। सचिन मीणा और सीमा सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह की एक्टिविटी करते हुए दिखते रहते हैं। चाहें वो सीमा का डांस हो या फिर दोनों को रोमांस।

दोनों पूरी तरह से वायरल हैं। सीमा हैदर और सचिन मीणा के ढेरों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग लगातार सीमा पर प्यार लुटा रहे हैं और कहा जाता जा रहा है कि सीमा को लोग पसंद कर रहे हैं।

सीमा हैदर का एक वीडियो हाल ही में सामने आया है जिसमें वो अपने घर को बनाने में मदद करती हुईं दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वो हथौड़े से ईंट तोड़ती हुईं नजर आ रहीं थीं। सीमा हैदर पबजी से सचिन के प्यार में पड़ीं थीं और इसके बाद वो भारत आ गईं थीं।

हालांकि वो गैरकानूनी तरीके से नेपाल के रास्ते भारत आईं थीं लेकिन किसी को ये नहीं पता कि ऐसा वो कैसे कर पाईं। फिलहाल कोर्ट ने अभी तक उनको लेकर किसी तरह का कोई फैसला नहीं लिया है। देखने वाली बात होगी कि भारत सरकार सीमा हैदर को लेकर किस नतीजे पर पहुंचती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X