VIRAL VIDEO: चुनाव के अटपटे रिजल्ट देख बिगड़े सीमा हैदर के बोल? एटीट्यूड दिखाते हुए बोलीं- अगर भौंकने से...

Seema Haider Viral Video: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर (Seema Haider) किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। कभी किसी विवाद को लेकर उनका नाम सामने आता है तो कभी वह अपने जन्मदिन पर उन्हें विश करने की गुहार लगाती हैं, लेकिन फिलहाल तो सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर जबरदस्त एटीट्यूड दिखाती नजर आ रही हैं।
ये क्या कह गईं सीमा हैदर
सीमा हैदर के वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर होंठ दबाए और आंख मारती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद वह कुछ ऐसा बोल देती हैं जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया है जी हां, सीमा हैदर इस वीडियो में कहती सुनाई दे रही हैं कि 'अगर भौंकने से दम दिखाया जाता तो आज कुत्ते भी शेर होते'। बता दें कि इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो को अपनी स्टोरी पर शेयर कर रहे हैं और इसे वोटिंग रिजल्ट से जोड़ रहे हैं।
सीमा को है राजनीति में दिलचस्प
आपको बता दें कि सीमा हैदर जब से भारत में शिफ्ट हुई हैं तब से राजनीति में काफी दिलचस्पी लेती हैं। आए दिनों वह किसी ना किसी राजनेता का सपोर्ट करती नजर आती थीं। फिलहाल तो अब यह देखना होगा कि चुनाव के बाद क्या सीमा हैदर की नए तरह से जांच होगी ? क्योंकि पिछले दिनों जब से सीमा हैदर और उनके पूर्व पति का एक ऑडियो वायरल हुआ था तब से सीमा की फिर से जांच होने की मांग की जा रही थी। आपको बता दें कि इस ऑडियो में सीमा को पाकिस्तानी जासूस बताया जा रहा था।


Click it and Unblock the Notifications











