VIDEO: पाकिस्तानियों देख लो मेरे सचिन की बॉडी... सीमा ने दिखाई सचिन की जिम वाली बॉडी और..

Sachin Gym Video: फिल्मों में आपने देखा होगा कि प्यार अंधा होता है। लोगों को जब प्यार होता है तो वे सही और गलत में भेद करना ही भूल जाते हैं। सीमा सचिन की बात करें तो प्यार की इस कहानी के बारे में कौन नहीं जानता। दोनों पर इश्क का परवान कुछ ऐसा चढ़ा कि सीमा हैदर पाकिस्तान से सरहद पार कर भारत आ पहुंची।
सीमा हैदर अपने चार बच्चों संग भारत आ पहुंची और यहां आकर सचिन मीणा से शादी कर ली। अब सीमा खुशी खुशी अपने बच्चों संग सचिन मीणा के साथ रह रही है। बिना दस्तावेजों के सीमा हैदर भारत आ पहुंची।
हालांकि, सीमा हैदर और सचिन मीणा का लोगों ने जमकर मजाक भी उड़ाया। नोएडा में छिपकर रह रही सीमा हैदर से एटीएस की टीम ने भी पूछताछ की। लेकिन इसके बाद सीमा हैदर को छोड़ दिया गया। अब सीमा पूरी तरह से भारतीय रंग में ढल चुकी हैं। सारे त्योहार वे बड़े धूमधाम से मनाती हैं।
सचिन मीणा की पड़ोसन बीते दिनों काफी चर्चा में रही थी। महिला का कहना था कि सचिन मीणा लप्पू सा है, झींगुर सा है। उसमें ऐसा क्या है कि सीमा हैदर ने उससे शादी कर ली। अब एक बार फिर सचिन मीणा सुर्खियों में आ गया है। इस बार सचिन जिम वीडियो को लेकर चर्चा में है। लप्पू सा दिखने वाला सचिन अब जिम में जाकर बॉडीबिल्डिंग कर रहा है। सचिन के इस वीडियो को शेयर करते हुए सीमा ने लिखा, "देख लो पाकिस्तान वालो मेंरे सचिन की बॉडी"
आपको बता दें कि सचिन और सीमा सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे पर प्यार बरसाते रहते हैं। जहां सीमा आए दिन सचिन के प्यार में डूबी वीडियो और रील्स शेयर करती रहती हैं तो वहीं सचिन भी सीमा के लिए गाने गाते और शायरी करती दिखाई देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications