..................... Seema Haider shared good news on social media as she revealed becoming mother of fifth kid - Hindi Filmibeat

Seema Haider ने दी गुड न्यूज, हैदर के चार बच्चों के बाद अब सचिन के बच्चे की बनेंगी मां

Seema Haider

Seema Haider Pregnancy: पाकिस्तान से भारत आकर अपना घर बसाने वाली सीमा हैदर को लेकर आए दिन कोई ना कोई खुलासे होते ही रहते हैं। अब सीमा हैदर ने उड़ती-उड़ती अफवाहों पर खुद का मुहर लगा दी है। जी हां, सीमा का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में उन्होंने जो खुलासा किया है, वो चौंकाने वाला है।

सीमा हैदर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके खुलासे के बारे में सुनकर लोग हैरान हो रहे हैं। सीमा हैदर ने कहा कि उनके पहले से ही चार बच्चे हैं लेकिन हो सकता है कि जल्द ही उसके और सचिन के प्यार की निशानी भी इस दुनिया में सामने आएगा।

दरअसल आपको बता दें कि इनखबर ऑफिशियल के एक इंटरव्यू के दौरान सीमा हैदर ने साल 2024 में सचिन के बच्चे की मां बनने की खबर दे दी। सीमा हैदर ने यह बात सचिन और उनके परिजनों के सामने मीडिया को बताई। सचिन के पिता ने भी सीमा हैदर का हाथ देखकर इस बात का दावा किया है कि लड़का होने वाला है। प्रेगनेंसी की पुष्टि खुद सीमा ने की है।

इससे पहले भी सीमा हैदर से इंटरव्यू के दौरान रिपोर्टर ने सवाल किया कि "क्या साल 2024 नई खुशियां लेकर आने वाला है?" जिस पर सीमा हैदर ने जवाब देते हुए कहा कि "बिल्कुल नई खुशियां लेकर आने वाला है। 2023 भी बहुत खुशियां लेकर आया था और मैं मानती हूं कि थोड़ा बहुत दुख भी मिला। सचिन का जन्मदिन भी आ रहा है और अच्छा रहेगा कि किसी और का भी जन्म हो जाए।"

लेकिन इसी दौरान सीमा हैदर से डिलीवरी की संभावित डेट पूछी गई तो उन्होंने कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए। रिपोर्टर ने इसी पर सीमा हैदर से सवाल किया की होली के बाद या फिर होली से पहले? सीमा हैदर ने अपने जवाब में कहा कि "होली के पहले तो नहीं होगा लेकिन हां जल्दी ही खुशखबरी सुनने को मिल जाएगी।"

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X