सीमा हैदर ने किया गुलाम का भांडा फोड़- बहुत नीच हैं... अपनी बेटियों के साथ.. CM योगी से मांगी सुरक्षा

पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर अभी के समय पर काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है और आपको बता दें कि वह अपने चार बच्चों को लेकर भारत आ गई थी। इतना ही नहीं उन्होंने बाद में सचिन मीणा के साथ में हिंदू रीति रिवाज के साथ में शादी की और हिंदू धर्म भी अपना लिया था। वह अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को छोड़कर आई थी।
इतना ही नहीं बाद में सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने भारत सरकार से गुहार भी लगाई थी कि उनकी पत्नी और बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजा जाए। जिसका मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है। लेकिन सीमा हैदर अक्सर इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करती रहती है और इस बार भी उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
सीमा हैदर के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बता रही है कि गुलाम हैदर दूसरों से बोलकर बच्चों को लेकर काफी गलत गलत बुलवा रहा है। सीमा आगे कहती है कि तुम को शर्म आनी चाहिए। सीमा ने कहा कि मेरी हाथ जोड़कर योगी जी से प्रार्थना है कि यूपी सरकार से कि यहां पर बहुत गंदगी फैलाई जा रही है।
सीमा हैदर आगे कहती है कि "मासूम बच्चों को भी यह लोग छोड़ नहीं रहे हैं। इतनी ज्यादा गंदे लोग हैं और गंदगी फैला रखी है। ऐसे बच्चों के लिए जो कमेंट करते हैं वह बहुत गंदे लोग हैं। वो लोग खुद अपनी बेटियों के साथ में ऐसे करते होंगे तभी ऐसा बोल रहे हैं।"
सीमा हैदर का अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और आपको बता दें कि इस पर लोग भी तरह-तरह के कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग तो सीमा को पाकिस्तान वापस जाने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि कुछ लोग तो ऐसे लोगों को इग्नोर करने के लिए कह रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications