सातवें महीने की प्रेग्नेंसी में सीमा हैदर ने मटकाई जबरदस्त कमर, वीडियो देख लोग बोले- कुछ तो ख्याल करो...

Seema Haider seventh month pregnant Dance on this Song: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि सीमा हैदर का सातवां महीना चल रहा है वह अपने और सचिन के बच्चे तो लेकर बहुत एक्साइटेड हैं।
सीमा कहती हैं कि हमारे प्यार की निशानी है मेरे और भी चार बच्चे हैं वो भी हमारे दोनों के ही हैं, लेकिन मैं सचिन के साथ अपना बच्चा चाहती थीं। बता दें कि जब से सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी की खबर सचिन मीणा के परिवार को लगी है उनका पूरा परिवार खुशी से झूम उठा है।
प्रेग्नेंसी के बाद भी सीमा हैदर के लगातार वीडियोज़ सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं। सीमा हैदर कभी अपने रोमांटिक वीडियो शेयर करती हैं तो कभी पाकिस्तान पर अपना गु्स्सा निकालती नजर आती हैं। वहीं हाल ही में सीमा हैदर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर और सचिन मीणा जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।
जी हां, जहां सचिन 'दीवाना हुआ तेरे प्यार में' गाने पर घुटनों पर बैठकर डांस करते हैं। वहीं सीमा हैदर जबरदस्त कमर मटकाती नजर आती हैं। नीले सूट में नजर आ रही हैं सीमा हैदर सातवें महीने की प्रेग्नेंसी में भी ऐसा डांस करती हैं जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। सीमा हैदर के इस वीडियो को देख लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।
जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- वाह सीमा क्या डांस है आपका तो वहीं दूसरे यूजर ने सलाह देते हुए कहा- सातवें महीने की प्रेग्नेंसी में इतना डांस मत करो। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है कि दोनों मिलकर नया रिकॉर्ड बनाएंगे। बता दें कि सीमा और सचिन के वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications