सीमा हैदर सेट पर आई तो गोली मार दूंगा, मूवी बनाने वाले अमित जानी को मिल रही धमकियां

Seema Haider

Seema Haider Film: फिल्म निर्माता अमित जानी ने पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को मूवी में काम करने का ऑफर दिया है। इसके बाद से सीमा हैदर के साथ साथ अमित जानी भी काफी सुर्खियों में हैं। अमित जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सीमा हैदर को मूवी का ऑफर देने के बाद से उन्हें धमकियां दी जा रही हैं।

इस पूरे मामले में उन्होंने सपा नेता और पूर्व प्रवक्ता अभिषेक सोम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमित ने आरोप लगाया कि एक ऑडियो भी उन्हें भेजी गई है जिसमें उन्हें मोनू मानेसर का नाम लेते हुए भी धमकी दी गई है। अमित जानी पिछले साल राजस्थान में हुए एक टेलर की हत्या पर मूवी बना रहे हैं।

अमित ने आरोप लगाया है कि न सिर्फ उन्हें बल्कि सीमा के लिए भी उन्होंने धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि सीमा को वह फिल्म सेट तक जिंदी नहीं पहुंचने देंगे। सीमा हैदर को फिल्म में लिया तो गोली मार दूंगा। अमित जानी ने बताया कि अभिषेक सोम के वीडियो जारी करने के बाद एक ऑडियो मैसेज मोनू मानेसर के नाम से भी उनको मिला है जिसमें उनको गोली मारने की धमकी मिली है।

अमित जानी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ये जो धमकी का सिलसिला शुरू हुआ है इसके पीछे इंडिया गठबंधन के लोग शामिल है, उन्होंने कहा कि ये गठबंधन नहीं ठगबंधन है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जनवरी में चुनाव आने वाला है और ऐसे में इस तरह की मूवी से हम सच्चाई दिखायेंगे। कांग्रेस सरकार की पोल खुल जायेगी, इसलिए वो लोग धमका रहे हैं।

अमित जानी ने धमकियों का करारा जवाब देते हुए कहा है कि वह किसी से नहीं डरते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे वह अभिषेक सोम हो, मोनू मानेसर हो या फिर अखिलेश यादव ही क्यों न हो। वह मूवी बनाकर ही रहेंगे। अमित जानी ने अभिषेक सोम के लिए कहा कि पद्मावत फिल्म के दौरान भी उन्होंने दीपिका पादुकोण के लिए कहा था कि कब्र खोद दी है, जिंदा गाड़ देंगे। अमित जानी ने कहा कि वो इस तरह के बयान देते रहते हैं और अमित उनसे नहीं डरते।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X