चार बच्चे ही नहीं ये एक चीज भी छुपाकर पाकिस्तान से लाई थी सीमा हैदर, इसी से रखती है सचिन को खुश

Seema Haider Beauty Secret: सोशल मीडिया सेंसेशन सीमा हैदर काफी पॉप्युलर होती जा रही है इसके साथ ही वो अब खुद को काफी ग्रूम भी कर रही हैं। सीमा हैदर की खूबसूरती के चर्चे जोरों पर हैं। इसके साथ ही कई बार इंटरव्यू में भी सीमा से उनकी खूबसूरती का सीक्रेट पूछा जा चुका है। ऐसे में हाल ही में सीमा ने अपने एक वीडियो में खुद अपने ब्यूटी सीक्रेट के बारे में बात की।
हैरान करने वाली बात ये हैं कि सीमा हैदर खूबसूरत दिखने के लिए पाकिस्तान से एक बेहद खास चीज लेकर आए हैं। वीडियो में सीमा सचिन की बहन पिंकी से बातचीत करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में पहले तो ये कपल एक दूसरे के लिए गाना गाता दिखाई दे रहा है।
सीमा ने बताया कि वो पाकिस्तान से जो चीज अपने साथ लेकर आई है वो है उनका फेशियल किट। ये सीमा के लिए उनकी सबसे ज्यादा खास चीज है जिसे वो अपने साथ पाकिस्तान से भारत लेकर आई हैं। इसके साथ ही सीमा और सचिन ने अब अपना नया घर बनाया है जिसे उन्होंने बेहद खास तरीके से सजाया है।
सीमा का कहना है कि उन्हें भारत में आने के बाद अब पूरे परिवार का प्यार मिल रहा है। हसीना का ये वीडियो काफी जोरों से वायरल हो रहा है और नेटिजंस उनके इस वीडियो पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं।
आपको बता दें कि कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि सामने आकर वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications