..................... सीमा हैदर ने गुपचुप पाकिस्तान किया वीडियो कॉल? Seema Haider secretly made a video call to Pakistan? Talk to Ghulam Haider's friend - Hindi Filmibeat

Seema Haider- सीमा हैदर ने गुपचुप पाकिस्तान किया वीडियो कॉल? गुलाम हैदर के दोस्त से की ये बात

seema haider

सीमा हैदर इस वक्त कई कारणों से खबरों का हिस्सा है और जो पता चला है वो इंडिया को पसंद नहीं आएगा। दावा किया गया है कि सीमा हैदर ने चुपचाप पाकिस्तान कॉल किया था और इस दौरान जिससे बात की उसी ने उनकी भांडा फोड़ दिया।

जी हां, खबरों की मानें तो सीमा हैदर ने अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के दोस्त को कॉल ही नहीं बल्कि वीडियो कॉल किया था। इस दौरान उन्होने कुछ ऐसी बातें की हैं जो कि खबरों का हिस्सा हैं।

गुलाम हैदर के दोस्त ने ये दावा किया है कि सीमा हैदर ने उसके पास वीडियो कॉल किया था और कहा है कि वो बात करना चाहती है। इसके अलावा दोस्त ने भी कहा कि, सीमा हैदर अपना इंटरव्यू देने के लिए भी तैयार है।

हालांकि उसने शर्त रखी थी कि उससे जब बात की जाए तो उसका पाकिस्तान पति गुलाम हैदर वहां मौजूद ना हो। सीमा हैदर की ये बात तब सामने आई जब गुलाम हैदर के दोस्त ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो पोस्ट किया। अब देखना ये है कि इस पूरे मामले में सीमा हैदर की तरफ से किस तरह का रिएक्शन सामने आता है।

जिस शख्स ने सीमा हैदर को लेकर ये दावा किया है उसका नाम मोहसिन है और ये वही यूट्यूबर है जिसने गुलाम हैदर का वीडियो रिकॉर्ड किया था। मोहसिन ने दावा किया था कि सीमा यूं ही भारत में दाखिल नहीं हुई है बल्कि उसकी मदद किसी के द्वारा की गई है।

सीमा हैदर इस वक्त भारत में काफी ज्यादा मशहूर हो चुकी हैं और आए दिन सोशल मीडिया या फिर मेनस्ट्रीम मीडिया में उनको लेकर बातें होती रहती है। सीमा हैदर अक्सर अपनी बात रखती हुई नजर आती हैँ। सोशल मीडिया की बात करें तो सीमा हैदर कई बार डांस करते हुए या फिर मस्ती करते हुए दिख जाती हैं।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X