VIDEO: सीमा हैदर ने हाथ में ली कृष्ण भगवान की मूर्ति और बोलीं- या अल्लाह कितनी... खुल गई सारी पोल

Seema Haider

Seema Haider Viral Video: सोशल मीडिया सेंसेशन और देश भर में चर्चा का मुद्दा बनी पाकिस्तान से आई सीमा हैदर यूं तो पूरी तरह से भारतीय रंग में डूबी दिखाई देती हैं लेकिन इस बार सीमा हैदर के मुंह से कुछ ऐसा निकल गया है जो सोशल मीडिया यूजर्स ने पकड़ लिया है। दरअसल, सीमा हैदर और सचिन को काफी सारे तोहफे मिल रहे हैं। इसी बीच जन्माष्टमी के मौके पर भी सचिन और सीमा के लिए राजस्थान के एक शख्स ने तोहफा भिजवाया।

सीमा हैदर ने ये तोहफा खोलते हुए वीडियो बनाया लेकिन वीडियो में उनके मुंह से अल्लाह निकल गया। ऐसे में जो लोग पहले से ही सीमा हैदर के खिलाफ हैं वो और भड़क गए हैं और उनपर फर्जी हिंदू होने का तंज कस रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सीमा वीडियो बना रही है और सचिन तोहफा खोल रहे हैं। ऐसे में काफी सारी पैकिंग को देख सीमा के मुंह से निकल जाता है- या अल्ला इतनी सारी पैकिंग।

हालांकि पैकिंग खुलने के बाद तोहमे श्रीकृष्ण की मूर्ती निकलती है जो कि जन्माष्टमी के मौके पर उनके चाहने वाले एक शख्स ने उनके लिए भेजी है। सीमा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायर हो रहा है और काफी सारे लोग सीमा को भला बुरा सुना रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सीमा हैदर लंबे समय से खुद को भारतीय नागरिकता दिए जाने की मांग कर रही हैं। उन्‍होंने इसके लिए राष्‍ट्रपति को पत्र भी लिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से भी गुहार लगा चुकी हैं। यूपी एटीएस सीमा, सचिन और ससुर नेत्रपाल मीणा से कई राउंड में पूछताछ कर चुकी है। प्राथमिक जांच में सीमा के पाकिस्‍तानी जासूस होने संबंधी कोई तथ्‍य नहीं मिलने की बात कही जा रही है। सुरक्षा एजेंसी की जांच रिपोर्ट पर यूपी सरकार को अंतिम फैसला करना है।

हाल ही में तिरंगा यात्र अभियान में हिस्‍सा लेते हुए सीमा ने अपनी छत पर तिरंगा लहराया। तिरंगा साड़ी पहनी हुई सीमा ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इस मौके पर सीमा ने कहा कि वह अब पूरी तरह से भारतीय हो चुकी हैं। उन्‍होंने किसी बॉलीवुड मूवी में काम करने के लिए हामी नहीं भरी है। फिल्‍म के लोग उनके पास ऑफर लेकर जरूर आए थे पर उन्‍होंने स्‍वीकार नहीं किया है।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X