Seema Haider- 'नगें पैर राम मंदिर जाऊंगी, अगर...' पाकिस्तानी महिला ने कह डाली ये बड़ी बात

22 जनवरी को अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होना है। इसको लेकर पूरे देश से लोग जा रहे हैं और कईयों की अलग अलग राय है। ऐसे में पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने कुछ ऐसा कह डाला है जोकि आपको हैरान कर देगा।
इस दौरान वो एक चैनल को इंटरव्यू दे रही थीं। सीमा हैदर से पूछा गया था कि वो अयोध्या के राम मंदिर जाएंगी या नहीं? इस पर सीमा हैदर ने कहा कि अगर उनको परमिशन मिलती है सरकार से तो वो जरूर जाएंगी। सीमा हैदर बोलीं, ''कौन नहीं जाना पसंद करेगा।
हमारी तैयारी है। हमारे भाई एपी सिंह कह रहे थे कि हम जरूर जाएंगे। और हम नंगे पैर यानि पैदल जाएंगे। हमारा पूरा परिवार पैदल जाएगा। मेरी दुआ है कि वो दिन जल्दी आए। वकील साहब कह रहे थे कि वो भी जाएंगे।''
सीमा हैदर का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ ने सीमा हैदर के राम मंदिर जाने वाले बयान पर सहमति जताई है तो कुछ का कहना है कि वो ना जाएं तो ज्यादा सही है। हालांकि सीमा हैदर की तरफ से इन कमेंट्स को लेकर रिएक्शन नहीं आया है।
सीमा भारत में काफी खुश हैं। उनका अपना यूट्यूब चैनल है जिसपर वो दिन भर की गतिविधियां अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। सीमा के व्लॉग्स को देखने के बाद साफ है कि वो भारत में काफी खुश है और अपने नए परिवार के साथ काफी इंजॉय कर रही है।
कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। देखिए वीडियो जो 'श्रेष्ठ भारत' ने पोस्ट किया है...


Click it and Unblock the Notifications