..................... Seema Haider said she followed Madhuri Dixit Dance Steps and watches all her updates - Hindi Filmibeat

Seema Haider ने आखिरकार उगल ही दिया सच, इस शख्स से करती हैं असली प्यार जिसके लिए खाई खूब मार

Seema Haider

Seema Haider News: कराची से नोएडा तक का सफर तय करने वाली सीमा हैदर के बारे में लोग खूब जानना चाहते हैं। सीमा का दावा है कि वो अपने प्यार को पाने के लिए ही पाकिस्तान छोड़कर भारत आई हैं। उनके ऊपर कई तरह की जांच बिठाई गई है, लेकिन अब तक कुछ साबित नहीं हो पाया है।

सीमा हैदर की कई कहानियां अब तक सामने आ चुकी हैं, जिसमें कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन उनके वीडियो को देखकर यह साफ पता चलता है कि खुद को आम और गरीब पाकिस्तानी महिला बताने वाली सीमा हैदर बिजली की तरह डांस करती हैं। लेकिन अपने डांस को लेकर उन्होंने अब एक खुलासा किया है।

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए सीमा हैदर ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी, उन्होंने कहा कि 'उन्होंने किसी से भी डांस नहीं सीखा है और ना ही उनके यहां इसे अच्छा माना जाता था। अपने डांस के लिए वो कई बार बचपन में अपने चाचा के हाथों मार भी खा चुकी हैं लेकिन वो बचपन से ही बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी फैन रही हैं और घरवालों से छिपकर उनकी फिल्में देखा करती थीं।'

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर जुलाई 2023 से सुर्खियां बटोर रही है। जो अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत चली आईं। इस मामले में आए दिन कुछ ना कुछ खुलासे होते रहते हैं।

सीमा और सचिन साल 2019 में ऑनलाइन वीडियो गेम PUBG के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। इसी साल मार्च में सचिन और सीमा नेपाल की राजधानी काठमांडू में मिले, जहां वे सात दिनों तक साथ रहे और गुपचुप तरीके से शादी कर ली। इसके बाद सीमा वापस पाकिस्तान चली गई और सचिन भारत लौट आया। पुलिस के मुताबिक, अपने पति के साथ अनबन का दावा करने वाली सीमा ने कराची स्थित घर वापस पहुंचकर 12 लाख पाकिस्तानी रुपये में एक प्लॉट बेचा और नेपाल के रास्ते भारत आ गई।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X