'कौन निकालेगा भारत से मुझे..' सीमा हैदर ने पाकिस्तान वापस भेजे जाने को लेकर कही ये बात!

seema haider

सीमा हैदर को लेकर इस वक्त बड़ा बवाल मचा हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि वो पाकिस्तान जा सकती हैं। लगातार कानून पचड़े में फंसी हुई हैं। लेकिन ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कुछ ऐसा कहती नजर आ रही हैं जो कि आपको सुनना चाहिए।

दरअसल सीमा हैदर से पाकिस्तान वापस जाने को लेकर बात की जा रही थी। इस पर सीमा हैदर ने जवाब देते हुए कहा कि उनको कौन भेजेगा पाकिस्तान? जी हां, सीमा हैदर काफी कॉफि़डेंस के साथ बात कर रही थीं।

वीडियो में रिपोर्टर पूंछता है, ''अभी नागरिकता नहीं मिली ना, पाकिस्तान भेजा जा सकता है आपको।'' इसके बाद सीमा कहती हैं, ''शादी तो हो गई फेरे तो हो गए ना, मांग में सिंदूर भर दिया उन्होने, ये रहा मंगलसूत्र। मुझे विश्वास है ऐसा नहीं होगा, मैं भारत की बहू हूं और कौन अपनी बहू को निकालेगा। मैं सचिन की पत्नी हूं, इस देश की बहू हूँ।''

क्या बोले लोग?

सीमा हैदर का ये वीडियो सामने आने के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बहू चाहे भारत की हो बहार की जो कोई गलत करेगा उसे जरूर निकालेगा।'' एक ने लिखा, ''अपनी बहू को कोई निकलता नहीं है, बहू एक बेटी के समान होती है।'' एक ने लिखा, ''ये रिपोर्टर कुछ ज्यादा चौधरी बन रहा है क्या देश का देश खराब हो रहा है या कुछ सवाल नहीं बच रहा।'' एक ने लिखा, ''देखते हैं कानून क्या फैसला लेता है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

हिंदू कल्चर करती हैं फॉलो

हाल ही में सीमा हैदर का वीडियो सामने आया था जिसमें वो मां दुर्गा की मूर्ती पकड़ी नजर आ रही थी और संस्कृत में माता के श्लोक गाती दिख रही थी। इस दौरान सीमा ने 16 श्रृंगार किया था। इसके अलावा उन्होने लोगों की तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो में सीमा के मुंह से निकले संस्कृत श्लोक को सुन लोग तो हैरान ही रह गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका लोगों द्वारा पसंद किया था। हालांकि देखने वाली बात होगी कि उनकी नागरिकता को लेकर क्या होता है। देखिए वीडियो...

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X