खौफ में हैं Seema Haider, जान से मरवाना चाहते हैं ये दो शख्स? Video पोस्ट कर खोला राज!

Seema Haider Viral Video- सीमा हैदर के नए पुराने वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कहती हुईं नजर आ रही हैं कि पाकिस्तानी आतंकियों से उनको खतरा है।
सीमा हैदर ने कहा कि उनके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर और मोमिन मलिक से उनको खतरा है क्योंकि वो आतंकियों से कहकर मुझे और मेरे पति सचिन मीणा को मरवा सकते हैं। इस दौरान उनके साथ में सचिन मीणा भी नजर आ रहे हैं।
सीमा हैदर ने वीडियो में कहा, ''एक तो गुलाम हैदर से खतरा है हमें, एक मोमिन मलिक से खतरा है। वो हमें मरवा सकता है। मोमिन मलिक और गुलाम हैदर जो भी हैं वो सब बात करते हैं पाकिस्तानी आतंकवादियों से। हमें उनसे खतरा है क्योंकि अगर मैं मरती हूं तो उनकी इज्जत बच जाएगी। जिनकी अभी नाक कटी हुई है..''
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो में लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''तू तो गया बेटा अब।'' एक ने लिखा, ''दोनों खूंखार आतंकवादी हैं।'' एक ने लिखा, ''तुम ही हो पाकिस्तानी जासूस।'' एक ने लिखा, ''कब मारोगी??? गंदगी कब ख़तम होगी वैसे गंदे लोग जल्दी मरते तो नहीं सुना है मैने।''
पबजी वाला प्यार
सीमा हैदर पबजी से सचिन के प्यार में पड़ीं थीं और इसके बाद वो भारत आ गईं थीं। हालांकि वो गैरकानूनी तरीके से नेपाल के रास्ते भारत आईं थीं लेकिन किसी को ये नहीं पता कि ऐसा वो कैसे कर पाईं। फिलहाल कोर्ट ने अभी तक उनको लेकर किसी तरह का कोई फैसला नहीं लिया है।


Click it and Unblock the Notifications