सीमा हैदर ने पति के लिए वीडियो में कह दी ऐसी बात, सुनते ही खौला लोगों का खून बोले- अरे बेशर्म...देखें VIDEO

Seema Haider Trolled For This Video: सीमा हैदर को आज कौन नहीं जानता। जब से सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आई हैं तब से वह सोशल मीडिया पर खास पॉपुलर हैं। सीमा यूट्यूब व्लॉग बनाती हैं और अपने दिन से रात तक का अपडेट वीडियोज़ में शेयर करती हैं।
सीमा हैदर हुईं जमकर ट्रोल
सीमा पाकिस्तान से आई हैं और वह आते ही भारत के रीति रिवाज और सनातन धर्म में विश्वास रखने लगी हैं, जिस वजह से उनके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो जाते हैं क्योंकि हर कोई ही यह जानना चहता है कि सीमा क्या कुछ नया कर रही हैं। सीमा सोशल मीडिया पर खास एक्टिव कहती हैं। वह लगतार वीडियोज़ शेयर करती हैं। वहीं हाल ही में सीमा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देख सभी सीमा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है कि लोग इस वीडियो को देख सीमा पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं।
वीडियो में सीमा ने कह दी ऐसी बात
सीमा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है की सीमा हैदर अपनी जेठानी के साथ नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वह कभी हंसती हैं तो कभी रोने की एक्टिंग भी करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सीमा कह रही हैं कि 'मेरा पति मर गया' इसके साथ ही वह फूट-फूटकर रोने की एक्टिंग कर रही हैं। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। लोग सीमा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
सीमा के वीडियो को देख लोग हुए नाराज
एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा-अरे बेशर्म, क्या बोल रही हो कुछ तो शर्म करो। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा- कितनी गंदी सोच है तुम्हारी। वहीं तीसरे यूजर ने कहा- हैं..ऐसा कब हुआ हमें तो पता ही नहीं चला।


Click it and Unblock the Notifications











