..................... Seema Haider Sachin viral romantic reels seema haider gets cosy with shirltess sachin in bedroom video - Hindi Filmibeat

VIDEOS: शर्टलैस सचिन के साथ बेडरूम में ऐसी हरकतें कर रहे थी सीमा हैदर, वीडियो ने मचाया हंगामा

Seema Haider

टेलीविजन स्क्रीन से लेकर ऑनलाइन दुनिया तक, सनसनीखेज पाकिस्तानी महिला और चार बच्चों की मां सीमा हैदर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। सीमा अपने प्यार की खातिर पाकिस्तान को हमेशा के लिए छोड़कर भारत आई है। सीमा जासूस है या एक आम महिला, या फिर उसका भारत आने का मकसद क्या है? इन तमाम सवालों के बीच सीमा को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में उनके लटके-झटकों ने लोगों को हैरान कर दिया है। बता दें, सीमा अपने ससुराल वालों के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में रहती हैं।

सीमा का कहना है कि सचिन से उनकी मुलाकात पब्जी गेम खेलने के दौरान हुई थी। यूपी एटीएस सूत्रों के मुताबिक, एक दिन पहले की पूछताछ में सीमा हैदर ने हर सवाल का बेहद नपा-तुला जबाब दिया।

यूपी एटीएस सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर बेहद तेज दिमाग की है। सूत्रों की मानें तो सीमा से कोई भी बात आसानी से निकलवाना मुश्किल है। पूछताछ के दौरान सीमा हैदर से इंग्लिश की कुछ लाइनें पढ़वाई गईं, जिसे सीमा हैदर ने न सिर्फ अच्छे से पढ़ा, बल्कि इंग्लिश का उच्चारण भी काफी अच्छा किया।

सीमा को नाच-गाने का बेहद शौक है। वो अपने खाली टाइम में वीडियो बनाती थी ऐसा उसका कहना है। सीमा हैदर का भाई पाकिस्तानी सेना में है। जिस अंदाज और कॉन्फिडेंस से वो एटीएस के सवालों का जवाब दे रही है वो संदेह की स्थिति पैदा करने वाले हैं।

बता दें, ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सीमा और सचिन को चार जुलाई को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद सात जुलाई को एक अदालत ने दोनों को जमानत दे दी थी। सीमा अपने चार बच्चों के साथ मई में नेपाल से बस में भारत आई थी, ताकि वह अपने साथी सचिन के साथ रह सके, जो उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रहता है। दोनों पहली बार 2019 में ऑनलाइन गेम 'पबजी' से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X