..................... Seema Haider sachin new video sachin becomes labour making new house for seema haider shoots video says very good - Hindi Filmibeat

VIDEO: सीमा हैदर के लिए मजदूर बने सचिन... पाकिस्तानी हसीना बोलीं- वेरी गुड मीणा जी, मेरा कमरा..

Seema Haider

Seema Haider Video: पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ सचिन के प्यार में भारत आई सीमा हैदर की लव स्टोरी हर किसी की जुबान पर छाई हुई है। जहां पूरे देश में इस लव स्टोरी के कारण बवाल मचा हुआ है तो वहीं इन दोनों की तस्वीरें और वायरल वीडियो देखने के बाद साफ है कि ये अपनी निजी जिंदगियों में काफी खुश हैं। सचिन और सीमा एक साथ अब आगे के सपने बुन रहे हैं और इन्हें पूरा करने के लिए खूब मेहनत भी कर रहे हैं।

सचिन और सीमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। दरअसल, ये दोनों अब अपने लिए एक नया गर बना रहे हैं। इस घर में सचिन सीमा और बच्चों के साथ रहेंगे। दिलचस्प बात ये हैं कि सचिन इस घर को खुद अपने हाथों से बना रहे। एक एक ईट सचिन खुद अपने हाथों से तैयार कर रहे हैं। अपने घर की मजदूरी करते सचिन का वीडियो सीमा ने शूट किया है और वो उन्हें चीयर करते दिखाई दे रही हैं।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सचिन काम करने और पसीना बहा रहे हैं। वहीं सीमा हैदर सचिन का वीडियो शूट कर रही है और उन्हें शाबाशी दे रही हैं। सीमा और सचिन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। और तमाम फैंस उनके प्यार और बॉन्डिंग को काफी पसंद कर रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सीमा हैदर लंबे समय से खुद को भारतीय नागरिकता दिए जाने की मांग कर रही हैं। उन्‍होंने इसके लिए राष्‍ट्रपति को पत्र भी लिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से भी गुहार लगा चुकी हैं। यूपी एटीएस सीमा, सचिन और ससुर नेत्रपाल मीणा से कई राउंड में पूछताछ कर चुकी है। प्राथमिक जांच में सीमा के पाकिस्‍तानी जासूस होने संबंधी कोई तथ्‍य नहीं मिलने की बात कही जा रही है। सुरक्षा एजेंसी की जांच रिपोर्ट पर यूपी सरकार को अंतिम फैसला करना है।

हाल ही में तिरंगा यात्र अभियान में हिस्‍सा लेते हुए सीमा ने अपनी छत पर तिरंगा लहराया। तिरंगा साड़ी पहनी हुई सीमा ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इस मौके पर सीमा ने कहा कि वह अब पूरी तरह से भारतीय हो चुकी हैं। उन्‍होंने किसी बॉलीवुड मूवी में काम करने के लिए हामी नहीं भरी है। फिल्‍म के लोग उनके पास ऑफर लेकर जरूर आए थे पर उन्‍होंने स्‍वीकार नहीं किया है।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X