..................... Seema Haider Sachin Movie: who will play lappu sa sachin role in karachi to noida movie - Hindi Filmibeat

Seema Haider- सीमा हैदर के ऊपर बन रही फिल्म 'कराची टू नोएडा' में ये एक्टर निभाएगा सचिन मीणा का किरदार

Seema Haider

Seema Haider- कई सारी मशहूर प्रेम कहानियों में अब पाकिस्तान से हिंदुस्तान आई सीमा हैदर (Seema Haider) और सचिन मीणा की भी प्रेम कहानी शामिल हो गई है। दोनों की प्रेम कहानी को आज पूरा देश जान चुका है। दोनों भी काफी फेमस हो चुके हैं। ऐसे में इनके ऊपर एक फिल्म बनाई जा रही है 'कराची टू नोएडा', जिसको लेकर आए दिन आती रहती हैं। अब खबर आई है कि फिल्म में 'लप्पू सा सचिन' मतलब सीमा हैदर के पति सचिन मीणा (sachin) का किरदार निभाने वाला एक्टर फाइनल हो चुका है।

सीमा हैदर की फिल्म के लिए कलाकार हुए फाइनल-

सीमा हैदर और साचिन मीणा के ऊपर बनने वाली फिल्म की कास्टिंग को लेकर मेकर्स एक्टर्स की तलाश कर रहे थे और अब ये तलाश खत्म हो चुकी है क्योंकि उन्हें लप्पू से सचिन का किरदार निभाने वाला एक्टर मिल चुका है।

रिपोर्ट्स की मानें फरहीन फलक को 'कराची टू नोएडा' में सीमा हैदर का किरदार निभाने के लिए फाइनल किया गया है। वहीं अब बॉलीवुड अभिनेता आदि राघव को साचिन मीणा का किरदार निभाने के लिए चुना गया है, जो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं।

रिपोर्ट ये भी है कि फिल्म के मेकर्स ने सीमा हैदर से उनकी कहानी को करीब से जाना है और उसके बाद कहानी को अंतिम रूप दिया गया है। इतना ही नहीं, यह भी पता चला है कि फिल्म के निर्माता अमित जानी ने सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर को भारत आने का निमंत्रण दिया है।

जल्द ही रिलीज सीमा हैदर पर रही फिल्म-

सीमा हैदर पर बन रही फिल्म 'कराची टू नोएडा' का पोस्टर रिलीज करते हुए अमित जानी ने कहा, 'फिल्म की शूटिंग अपने तय समय पर की जाएगी और यह 26 जनवरी 2024 को ही रिलीज होगी।' फिलहाल अभी भी कई सारी अंतिम चीजें बाकी है तो फिल्म रिलीज को लेकर कुछ उलझने बताई जा रही हैं। दर्शक बैसे सीमा हैदर के फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि, सचिन के लिए पाकिस्तान की सीमा पार करके भारत आई सीमा हैदर ने साबित कर दिया कि प्यार दो मुल्कों के बंटे होने से खत्म नहीं होता। वो अपने प्यार के लिए अपना देश छोड़कर सचिन के लिए आ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X