..................... सीमा हैदर के साथ लाइव टीवी पर इंटिमेट होने लगे सचिन Seema Haider- Sachin Meena started getting intimate with Seema Haider on live TV, Video viral - Hindi Filmibeat

Seema Haider- सीमा हैदर के साथ लाइव टीवी पर इंटिमेट होने लगे सचिन, एंकर ने कहा, 'कैमरा चालू है'

seema haider, sachin meena

प्यार के लिए पाकिस्तान से चलकर इंडिया आने वाली सीमा हैदर इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। उन्होने भारत आकर सचिन मीणा से शादी की है और अब हर दिन उनको लेकर नई नई अपडेट्स आती रहती हैं।

उनके केस में मीडिया भी काफी रुचि ले रहा है क्योंकि लोग सीमा हैदर के बारे में जानना चाहते हैं। इस वक्त इन दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसको देखकर हर कोई हैरान है। एक टीवी चैनल को लाइव इंटरव्यू देते हुए सचिन मीणा बेकाबू हो गए और सीमा हैदर के साथ इंटिमेट होने के कोशिश करने लगे।

जी हां, एंकर और एपी सिंह इस दौरान पैनल पर बैठे और जैसे ही सचिन ने सीमा को चूमने की कोशिश की, न्यूज एंकर ने प्रेमी जोड़े को अजीब तरीके से बीच में रोकते हुए उन्हें याद दिलाया कि वे कैमरे पर हैं और शो का नेशनल टीवी पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है।

इसके बाद सीमा हैदर शरमा जाती हैं और साइड में हट जाती हैं। सचिन को बेकाबू होता देख एंकर ने कहा था, "अरे, कैमरा चालू है सचिन जी।" इस वीडियो को लेकर चर्चा हो रही है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

एक महिला ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ''देश का मीडिया और उसकी TRP क्वीन सीमा हैदर और सचिन ने पूरे देश मे गंध मचा रखा है! पता नही क्यों इन लोगों को TV पर बैठा कर ऐसी हरकत करवाते है मिडिया वाले??'' इसके अलावा भी लोगों के कमेंट्स सामने आए हैं।

एक ने लिखा, ''यही तो इनके संस्कार है एक इनका वक़ील बना फिर रहा है, भाई बनकर राखी भी बँधवाता है दूसरी तरफ़ इनके बेशर्मी को प्यार साबित कर रहा है, जब इनकी बहन बेटियों के साथ कोई प्यार कर लेता है तो ये मारने काटने पर आ जाते हैं लेकिन दूसरे की बेटी पर मज़े ले रहे हैं लानत है तुम लोगों की मानसिकता पर।''

एक का कहना था, ''सब TRP का खेल है चाहे गन्दा काम ही क्यों न करना पड़े!'' इस तरह से लोग सीमा और मीडिया को ट्रोल कर रहे हैँ।

Read more about: seema haider sachin meena
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X