..................... Seema Haider Sachin meena seema haider love story revealed she liked Madhuri dixit - Hindi Filmibeat

Seema Haider ने अपने असली प्यार का किया खुलासा, सच्चाई उगलकर बताया सचिन नहीं बल्कि इसके लिए झेला इतना दर्द

Seema Haider

Seema Haider Real Love Story: अपनी नर्क जैसी जिंदगी को Pakistan में ही पीछे छोड़कर भारत में अपना घर बसाने आई सीमा हैदर उर्फ Seema Meena आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें भी वायरल होती रहती हैं। इस वक्त सीमा की प्रेग्नेंसी की खबरें जोरों पर हैं और इस बीच उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है।

Seema Haider का खुलासा

सीमा हैदर की कई कहानियां अब तक सामने आ चुकी हैं, जिसमें कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन उनके वीडियो को देखकर यह साफ पता चलता है कि खुद को आम और गरीब पाकिस्तानी महिला बताने वाली सीमा हैदर बिजली की तरह डांस करती हैं। लेकिन अपने डांस को लेकर उन्होंने अब एक खुलासा किया है।

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए सीमा हैदर ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी, उन्होंने कहा कि 'उन्होंने किसी से भी डांस नहीं सीखा है और ना ही उनके यहां इसे अच्छा माना जाता था। अपने डांस के लिए वो कई बार बचपन में अपने चाचा के हाथों मार भी खा चुकी हैं लेकिन वो बचपन से ही बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी फैन रही हैं और घरवालों से छिपकर उनकी फिल्में देखा करती थीं।'

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर जुलाई 2023 से सुर्खियां बटोर रही है। जो अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत चली आईं। इस मामले में आए दिन कुछ ना कुछ खुलासे होते रहते हैं।

सीमा और सचिन साल 2019 में ऑनलाइन वीडियो गेम PUBG के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। इसी साल मार्च में सचिन और सीमा नेपाल की राजधानी काठमांडू में मिले, जहां वे सात दिनों तक साथ रहे और गुपचुप तरीके से शादी कर ली। इसके बाद सीमा वापस पाकिस्तान चली गई और सचिन भारत लौट आया। पुलिस के मुताबिक, अपने पति के साथ अनबन का दावा करने वाली सीमा ने कराची स्थित घर वापस पहुंचकर 12 लाख पाकिस्तानी रुपये में एक प्लॉट बेचा और नेपाल के रास्ते भारत आ गई।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X