सीमा हैदर ने नाचते हुए किया प्यार का इजहार, रोमांटिक अंदाज में सचिन से बोलीं- एक बार नहीं बार-बार...

Seema Haider Sachin meena Dance Video Viral: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर आए दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटोर ही लेती हैं। बता दे कि सीमा कराची की रहने वाली थीं। सीमा ने रबूपुरा में किराने की दुकान चलाने वाले सचिन के साथ शादी थी। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात PUBG गेम के जरिए हुई थी। दोनों को प्यार हुआ और अपने प्यार को पाने के लिए सीमा अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गई थीं। कपल बताता है कि उन्होंने काठमांडू में शादी की थी, लेकिन वहीं अब सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम हैदर ने सचिन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर दिया है, लेकिन इन मुश्किल घड़ियों में भी सचिन और सीमा के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
गोविंदा के गाने पर डांस करता दिखा कपल
हाल ही में सीमा और सचिन के इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा काले रंग का सूट पहने सिर पर पल्ला करके सचिन के साथ झूमती नजर आ रही हैं। बता दें कि दोनों गोविंदा की फिल्म राजा भइया के गाने तू जो हंस-हंस के सनम पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सीमा एक्सप्रेशन और डांस के जरिए अपने प्यार का इजहार करती दिख रही हैं।
यूजर्स के आए जमकर कमेंट
इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही सीम हैदर लिखती हैं- मैंने एक बार नहीं बार-बार...बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा- क्या बात है दोनों का फिर एक रोमांटिक डांस वीडियो तो वहीं दूसरे यूजर ने दोनों को जमकर ट्रोल किया है। बता दें कि सीमा और सचिन के वीडियो आए दिनों वायरल होते रहते हैं। जहां सीमा सचिन के लिए अपने प्यार का सबूत देती नजर आती हैं। बता दें कि दोनों के सोशल मीडिया पर अच्छे खासे फॉलोअर्स हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications