VIDEO: बंद कमरे में सीमा ने सचिन के साथ खेली ऐसी होली... घायल हो गया सचिन

Seema Sachin Video: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने हाल ही में एक बार फिर से सचिन के साथ शादी रचा ली है। दोनों की शादी की तमाम तस्वीरें और वीडियो वायरल रही। वहीं अब दोनो होली के रंगो में सराबोर दिखाई दे रहे हैं। सचिन और सीमा ने अपने घर के कमरे में ही होली की शुरूआत कर दी है।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सीमा सचिन को रंग लगाती दिखाई दे रही है। सीमा सचिन पर गुलाबी रंग का गुलाल ऐसे डालती है कि वो उनकी आंखों में भी चला जाता है। इसके बाद सचिन भी सीमा को रंगते हैं हालांकि वीडियो यहीं खत्म हो जाता है।
सोशल मीडिया पर सचिन और सीमा का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस दोनों के प्यार और बॉन्डिंग को काफी पसंद कर रहे हैं।
इसके साथ ही आपको बता दें कि सीमा हैदर और सचिन ने हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी रचा ली है। इसके बाद दोनों के किस्से और भी ज्यादा मशहूर हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सीमा हैदर के पाकिस्तानी शौहर गुलाम हैदर ने उनकी इस शादी के खिलाफ एक्शन ले लिया है। सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने कोर्ट में नया केस किया है।


Click it and Unblock the Notifications