टूटने की कगार पर है सचिन-सीमा का रिश्ता ? बोले- बोलना आता तो पाकिस्तान से एक नहीं तीन चार सीमा लेकर आता...

Seema Haider Sachin Meena Viral Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान से भारत आई हैं तब से वह सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सीमा हैदर के वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। कभी वह अपने सचिन के साथ रोमांस करती दिखती हैं तो कभी वह बॉलीवुड के गानों पर डांस करती नजर आती हैं तो कभी सीमा हैदर वीडियो पर आए कमेंट्स को पढ़ नाराज होती नजर आती हैं, लेकिन जो भी हो सीमा हैदर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनका खुद का यूट्यूब चैनल भी है जिससे वह मोटी कमाई भी करती हैं।
सचिन ने दिया लोगों को चैलेंज
आपको बता दें कि सीमा हैदर के आने के बाद से सचिन को लोग लप्पू बुलाने लगे थे, हालांकि सचिन ने तब इस बात का कोई जवाब नहीं दिया था, वहीं अब लगता है कि सचिन मीणा का ईगो हर्ट हो गया है। जी हां, वीडियो में पहले तो सचिन मर्दों को चैलेंज देते नजर आते हैं उसके बाद वह कहते हैं कि अगर मुझे बोलना आता तो तीन चार सीमा लेकर आता।
भड़के सचिन मीणा
हाल ही में सचिन मीणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सचिन कमेंट पढ़ते नजर आ रहे हैं। वहीं एक वीडियो में आए कमेंट को देख सचिन मीणा नाराज हो जाते हैं। सचिन पढ़ते हैं कि लप्पू सा तो सचिन...इस कमेंट को पढ़ने के बाद सचिन कहते हैं कि जो लोग मुझे लप्पू कहते हैं मुझे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जो काम मैंने बिना बोले ही किया है पहले वो करके दिखाओ। नहीं बोलना आता तो एक ही आई है। बोलना आता तो तीन चार लेकर आता।
यूजर्स के आए जमकर कमेंट्स
बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इतना भी महान काम नहीं किया है जिसके लिए इतना गर्व महसूस कर रहे हो। तो वहीं दूसरे ने कहा- सोच तो लो कि क्या बोल रहे हो। तुम तो सीमा के मुंह पर ही उसकी बेइज्जती कर रहे हो।


Click it and Unblock the Notifications