Seema Haider- सीमा भी मेरी, बच्चे भी मेरे.. सचिन ने गुलाम हैदर को दी खुली चुनौती, बोले- खून की आखिरी बूंद...

सीमा हैदर के पाकिस्तान से भारत आने के बाद जो बवाल मचा हुआ है वो किसी से छिपा नहीं है। लगातार उनको लेकर चर्चा हो रही है और अब सचिन मीणा ने भी खुलकर पाकिस्तान पति को चुनौती दे डाली है।
जी हां, कुछ समय पहले गुलाम हैदर का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उसको कहते हुए सुना जा सकता था कि वो अपने बच्चों को लेकर आएगा। गुलाम हैदर ने कहा था कि जब तक उसके जिस्म खून का आखिरी कतरा है वो संघर्ष करेगा और अपने बच्चों को भारत से लेकर आएगा।
हालांकि उसने ये भी कहा था कि उसको सीमा हैदर से कोई मतलब नहीं है। इसी पर अब सचिन मीणा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जोकि सीमा हैदर का भारत वाला पति है। सचिन मीणा इस वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, ''सीमा भी मेरी है, बच्चे भी मेरे है, जब तक खून की आखिरी बूंद है तब तक लड़ूंगा।''
सचिन मीणा ने ये वीडियो गुलाम हैदर के जवाब में बनाई थी और अब ये तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि ये वीडियो कितने दिन पुरानी है इसको लेकर खुलासा नहीं हो पाया है। जैसे ही सचिन ये बात बोलते हैं तो बगल में बैठी सीमा उनको प्यार करने लगती है।
गुलाम हैदर के कई वीडियोज और बयान सामने आ चुके हैं और हर बार वो अपने बच्चों की मांग ही करते हैँ। एक बार तो गुलाम हैदर ने ये भी कहा था कि उनके बच्चे ही बड़े होकर सचिन का गला काटेंगे। इस तरह की ढेरों बयानबाजी हुई थी।
सीमा हैदर फिलहाल सचिन मीणा के साथ काफी ज्यादा खुश हैं और लगातार मस्ती करते हुए उनकी वीडियोज सामने आती रहती हैं। इस वक्त वो अपना घर बनवा रही है और इसके लिए काफी मेहनत कर रही है। काफी समय से गुलाम हैदर की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications