सीमा हैदर ने पार कर दीं सारी हदें, प्यार में ऐसे खिलाती हैं पति को खाना, वीडियो देख बंद कर लेंगे आंखें

seema haider

Seema haider romantic video viral: सीमा हैदर जब से भारत आई हैं तब से ही वह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी पाकिस्तान से उनपर आरोप लगाए जाते हैं तो कभी सचिन मीणा सीमा का बचाव करते दिखते हैं। कानूनी मामलों के अलावा सीमा हैदर अपने यूट्यूब व्लॉग और सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने वाले वीडियो की वजह से भी खास चर्चाओं में बनी रहती हैं। जी हां, सीमा हैदर के इंस्टा हैंडल पर एक नहीं बल्कि कई एकाउंट हैं। जहां पर दोनों के वीडियो आए दिनों शेयर किए जाते हैं।

प्रेग्नेंसी की उड़ रही हैं अफवाहें
अभी तक आपने देखा होगा कि पिछले दिनों सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी की खबर भी जमकर चर्चाओं में बनी थी। इस खबर के साथ-साथ सचिन भी सीमा का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखते दिख रहे हैं। अब इस अफवाह में कितनी सच्चाई है यह तो सीमा हैदर ही बता सकती हैं। फिलहाल तो एक बार फिर सीमा हैदर और सचिन मीणा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों इंस्टा रील पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

सीमा ने सचिन को इस अंदाज में खिलाया चीला
वीडियो में आप देख पाएंगे कि सीमा हैदर पति सचिन मीणा के लिए चीला बनाकर लाई होती हैं। सचिन को मिर्च लग जाती तो फिर वह चीला नहीं खाते इसके बाद सीमा चीला अपने हाथ से सचिन को खिलाती हैं। वह चीला को चूमती हैं फिर कहती हैं चलो खा लो... अब खा भी लो। इसके बाद जैसे ही सचिन सीमा का चूमा हुआ चीला खाते हैं तब सीमा कहती हैं कि अब मिर्च वाला भी मीठा लगेगा। प्यार से खिलाया है। इसके बाद सीमा अंग्रेजी बोलने लगती हैं। वह कहती हैं क्योंकि प्यार-प्यार होता है। मैं लकी हूं कि मुझे तुम मिले।

लग गई कमेंट्स की लाइन
बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा हद कर दी है दोनों ने तो वहीं दूसरे ने लिखा- इतने प्यार से हैदर को खिलाया होता तो आज ये नहीं होता।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X