Seema Haider- सीमा हैदर के रोमांटिक पति ने मांग में भरा सिंदूर, पहनाया मंगलसूत्र, वीडियो वायरल

सीमा हैदर और सचिन मीणा इस वक्त चर्चा का केंद्र हैं। सोशल मीडिया पर वायरल उनकी तस्वीरें और वीडियोज अक्सर सामने आते रहते हैं। बता दें कि सीमा हैदर का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जोकि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
दरअसल इस वीडियो में सूट बूट में सचिन है और सीमा हैदर काफी अच्छी तरह से तैयार हैं। सबसे पहले सीमा हैदर की मांग में सचिन सिंदूर लगाता हुआ नजर आता है। इसके बाद सचिन ने सीमा के गले में मंगलसूत्र भी बांधा।
वीडियो सामने आकर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग दोनों को देखकर काफी खुश हो रहे हैं। सीमा हैदर को लेकर लोग दो फाड़ हैं, कुछ को लगता है कि सीमा हैदर ने देशद्रोही है तो कुछ का मानना है कि वो प्यार में आई है तो कुछ गलत नहीं किया है। इस तरह से सीमा को लेकर बातें होती रहती हैं।
हाल ही में सीमा हैदर को लेकर काफी बवाल तब मचा था जब किसी ने उसका फेक वीडियो वायरल कर दिया था। इस वीडियो सीमा कह रहीं थीं कि वो वापस पाकिस्तान जाना चाहती हैं। गौरतलब है कि सीमा हैदर और सचिन की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई।
कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।
सीमा का मामला कोर्ट में है और लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि कोर्ट उनको लेकर क्या फैसला लेती है। सीमा हैदर ने सचिन से शादी कर ली है और फोन पर अपने पाकिस्तान वाले पति के तलाक दे दिया है।


Click it and Unblock the Notifications