Seema Haider अपने पति संग रोमांस करने में थी डूबी, ददिया ससुर ने सुना दी ऐसी खरी-खोटी कि भागा सचिन

Seema Haider Video: सीमा हैदर आए दिन खबरों में बनी रहती हैं। उनके वीडियोज चर्चा का विषय बने रहते हैं। अब एक बार फिर से सीमा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने पति सचिन के साथ कोजी होती हुई नजर आ रही हैं।
सीमा हैदर का जो वीडियो सामने आया है, उस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सचिन सीमा के साथ कपड़े सुखा रहा होते हैं और आपस में मीठी-मीठी बातें कर रहे होते हैं। तभी सीमा याद दिलाती है कि पास में बाबा हैं और बताती हैं कि बाबा की तबीयत ठीक नहीं है। सचिन जैसे ही बाबा के पास जाते हैं और पूछते हैं कि बाबा तुम्हारी तबीयत खराब है? तो इस पर बाबा झिड़क जाते हैं और सचिन पर चिल्ला देते हैं और सचिन को वहां से जाने के लिए कहते हैं।
बता दें कि सीमा हैदर और सचिन मीणा ने अपने लिए एक नया कमरा बनवाया है। जिसके ग्रह प्रवेश का कार्यक्रम मंगलवार को रखा गया था। खास बात ये है कि इसका खर्चा उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर कमाए पैसों से किया है।
बताते चलें कि सीमा-सचिन के नए घर का उद्घाटन उनके वकील एपी सिंह ने किया, जो उनके मुंह बोले भाई भी है। इस दौरान उन्होंने सीमा के खिलाफ चल रही जांच के बारे में भी मीडिया को बताया। सीमा के केस को लेकर एपी सिंह ने कहा कि 'इस मामले की जांच अभी चल रही है और सीमा एजेंसियों का पूरा सहयोग कर रही है।'


Click it and Unblock the Notifications