Seema Haider अपने चार बच्चों के सामने ही सचिन संग हुई रोमांटिक, पति ने पहले गोद में उठाया और फिर...

Seema Haider News: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर खबरों में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। सीमा हैदर ने सोशल मीडिया के जरिए खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अब एक बार फिर से उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें सीमा और सचिन का भरपूर रोमांस देखने को मिल रहा है।
सीमा हैदर और सचिन मीणा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों को बच्चों के सामने रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। जी हां, सीमा हैदर और सचिन मीणा ने इस वीडियो में रोमांटिक अंदाज में डांस किया है। यही नहीं, सीमा ने सचिन को गोद तक में उठा लिया है और सीमा शर्माती हुई नजर आ रही हैं।
डांस वीडियो में सीमा और सचिन एक कमरे में हरियाणवी गाने पर डांस कर रहे हैं। डांस करते-करते सीमा को सचिन गोद में उठाकर घूमाने लगते हैं। डांस करते वक्त सीमा और सचिन को बच्चे भी देख रहे थे। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। वीडियो में सीमा लाल रंग का शूट पहने दिख रही हैं।
आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की गेम खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।


Click it and Unblock the Notifications