घर की छत पर सीमा हैदर ने दौड़ाई साइकिल, लोग बोले- 'पक्का सर्कस में काम करती थी'

सीमा हैदर के वीडियोज आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। वो कुछ भी करती हैं तो सबके साथ साझा करती हैँ। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इस वीडियो को सचिन ने खुद शूट किया है। आप देखेंगे कि छत पर सीमा हैदर साइकिल चलाती हुईं नजर आ रही हैं।
जी हां, ये उनका घर है जिसकी छत पर सीमा को ये कारनामा करते हुए देखा गया। वीडियो में आप देखेंगे कि सीमा लगातार सचिन के आसपास साइकलिंग करती हुई नजर आ रही हैं। पाकिस्तान से आई ये हसीना साइकलिंग करते हुए काफी खुश नजर आ रही हैं।
हालांकि जैसे ही उनका ये वीडियो सामने आया तो लोग की तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, ''भाभी आप ट्रक चलाए, ये साइकिल हम चला लेंगे।'' एक का कहना है, ''पहले इंसानों को चलना सीखी अब साइकिल चलाना सीख रही है बताइए क्या-क्या करना सीखेगी अभी।''
एक का कहना है, ''देखकर बहुत अच्छा लगा।'' एक का कहना था, ''लप्पू सा सचिन मेरा बेटा है, बहू तू कैसी है?' एक ने लिखा, ''क्या पहले सर्कस में काम करती थी।'' एक ने लिखा, ''सर्व गुण संपन्न।''
इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि सीमा हैदर की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। सीमा हैदर इस वक्त अपनी जिंदगी काफी अच्छे से जी रही हैं और यूट्यूब पर बिजी हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सीमा हैदर लंबे समय से खुद को भारतीय नागरिकता दिए जाने की मांग कर रही हैं। उन्होंने इसके लिए राष्ट्रपति को पत्र भी लिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी गुहार लगा चुकी हैं।
यूपी एटीएस सीमा, सचिन और ससुर नेत्रपाल मीणा से कई राउंड में पूछताछ कर चुकी है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि उनको इस देश की नागरिकता मिलती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications