सीमा हैदर को याद आए पाकिस्तान के वो पुराने दिन, बोलीं- मैं रोती रही लेकिन.. एक रात के लिए भी...

Seema Haider Video: पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर इन दिनों छाई रहती हैं और आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती चली जा रही है। भारत आकर उन्होंने सचिन मीणा के साथ में शादी कर लिया और वह पाकिस्तान से अपने पहले पति गुलाम हैदर के चार बच्चों को भी यहां पर लेकर आ गई।
लेकिन आपको बता दें की सीमा हैदर का अब एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें वह अपनी दुख भरी कहानी बताती नजर आ रही है। जिसमें वह कहती है कि "मैं रात भर रोती रही। मेरी बहन रीमा वहां पर चिल्ला रही थी। मेरे अब्बू रोते रहे। बहन की शादी में एक रात के लिए आने दो। मुझे नहीं जाने दिया। मैं रो रो कर कहती थी कि मुझे अब्बू एक बार गांव ले जाओ। 9 साल तक मैं अपने गांव नहीं गई और जब अब्बू मर गए तो मैं गई।"
दरअसल सीमा हैदर इस वीडियो में अपनी पुरानी बातों को बताती हुई नजर आ रही है कि कैसे उनके पुराने ससुराल वालों ने उनके साथ में व्यवहार किया था। इस वीडियो पर भी लोग अपनी-अपनी राय देते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग तो सीमा हैदर को झूठी बता रहे हैं। तो कुछ लोग उनसे सवाल कर रहे हैं कि भारत आने के बाद में तुम अपने गांव कितनी बार गई हो।


Click it and Unblock the Notifications