Video: 'हर 3-4 महीने में प्रेग्नेंट हो जाती थी', सीमा हैदर ने बताई पाकिस्तान में हैदर की दरिंदगी

Seema Haider Video: पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर अभी के समय पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई नजर आती है। यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम तक वह अपनी वीडियोज को शेयर करती हुई भी देखी जाती है। बता दे कि वह अपने चार बच्चों को लेकर अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को छोड़ भारत आ गई थी।
सीमा हैदर ने भारत आने के बाद में अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ में हिंदू रीति रिवाज के साथ में शादी कर ली। साथ ही सीमा ने हिंदू धर्म भी अपना लिया और उनके चारों बच्चे भी उन्हीं के साथ में रहते हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर आए दिन उनका कोई ना कोई वीडियो वायरल होता हुआ नजर आता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
अब इस वायरल हो रहे हैं वीडियो में देखा जा सकता है की सीमा हैदर प्रेगनेंसी को लेकर बात करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कहती हुई नजर आ रही है कि "एक बच्चा हुआ और 3 से 4 महीने में दोबारा प्रेग्नेंट हो गई। ऐसा एक औरत किस तरीके से हैंडल कर सकती है किसी ने सोचा है।"
अब सीमा हैदर का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और आपको बता दें कि लगातार लोग इस पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने तो इस वीडियो की वजह से सीमा को ट्रोल कर दिया है तो वहीं कुछ लोगों ने उनके साथ भी दिया है। हालांकि कुछ लोग तो सीमा और सचिन का मजाक बनाते हुए नजर आ रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications