सीमा हैदर को छोड़ने के चक्कर में सउदी भाग गया था गुलाम हैदर? Seema Haider के नए वीडियो से मचा...

Seema Haider On Ghulam Haider- सीमा हैदर का नाम हर भारतीय के जुबान पर है। वो इतनी तेजी से मशहूर हुईं हैं कि आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। उनकी हर एक्टिविटी पर उनके समर्थकों की नजर है। हाल ही में सीमा हैदर को लेकर गुलाम हैदर ने कहा था कि वो सुप्रीम कोर्ट के सहारे अपने बच्चे वापस लाएगा।
लेकिन अब सीमा हैदर ने एक ऐसा वीडियो बनाकर वायरल किया है जो कि गुलाम हैदर की सच्चाई को दुनिया के सामने रखेगा। दरअसल सीमा हैदर इस वीडियो में सचिन मीणा के साथ दिख रही हैं। उन्होने वीडियो में कहा कि, ''गुलाम हैदर कमाने के लिए सउदी नहीं गया था।
बल्कि मुझे छोड़कर घूमने के लिए गया था।'' अक्सर सीमा हैदर को इल्जाम लगाते हुए सुना जाता है कि गुलाम उसपर ध्यान नहीं देता था और इसके अफेयर्स भी थे। हालांकि इसके पीछे की सच्चाई क्या है इसको लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
सीमा हैदर इस वक्त सचिन के साथ मस्त हैं और लगातार यूट्यूब पर कंटेंट बना रही हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि सीमा हैदर और गुलाम हैदर की ये कानूनी जंग कहां जाकर खत्म होती है।
सीमा हैदर पबजी से सचिन के प्यार में पड़ीं थीं और इसके बाद वो भारत आ गईं थीं। हालांकि वो गैरकानूनी तरीके से नेपाल के रास्ते भारत आईं थीं लेकिन किसी को ये नहीं पता कि ऐसा वो कैसे कर पाईं। फिलहाल कोर्ट ने अभी तक उनको लेकर किसी तरह का कोई फैसला नहीं लिया है।
आपको बता दें कि सचिन और सीमा सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे पर प्यार बरसाते रहते हैं। जहां सीमा आए दिन सचिन के प्यार में डूबी वीडियो और रील्स शेयर करती रहती हैं तो वहीं सचिन भी सीमा के लिए गाने गाते और शायरी करती दिखाई देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications