..................... Seema Haider returing back to pakistan airport video truth Seema Haider hiding face and running back to paikistan - Hindi Filmibeat

Seema Haider: लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची सीमा हैदर! चोरी-छिपे जासूसों की तरह निकली पाकिस्तान?

Seema Haider

Seema Haider Airport Video: पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर अब सोशल मीडिया पर स्टार बन गई है। वो अपने आशिक सचिन और चार बच्चों के साथ अक्सर वीडियो बनाकर पोस्ट करती है। सीमा के वीडियो पर लाखों में व्यूज आते हैं। ऐसे में सीमा और उसके परिवार से जुड़े कई रील्स वायरल होते रहते हैं। एक वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि सीमा लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गई है। वीडियो में सीमा जैसी एक महिला भी दिखाई दे रही है जो साड़ी पहने सड़क पर दौड़ रही है। क्या सच में सीमा वापस पाकिस्तान जा रही है? आइए जानते हैं वायरल वीडियो का सच...

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो में एक महिला साड़ी पहने हुए सड़क पर दौड़ रही है। महिला बिलकुल सीमा हैदर जैसी दिख रही है। हालांकि वीडियो में यह साफ नहीं हो पा रहा है कि वो सीमा ही है या कोई और क्योंकि महिला ने अपना चेहरा ढक रखा है। वीडियो में बताया जा रहा है कि 'सचिन को छोड़कर सीमा हैदर पहुंची लखनऊ एयरपोर्ट... सीमा वहां अपने पति गुलाम हैदर से मिलने जा रही है। गुलाम हैदर सऊदी अरब से सीधे लखनऊ एयरपोर्ट आ पहुंचा है। सीमा अब अपने पति गुलाम हैदर के साथ वापस पाकिस्तान चली जाएगी। वायरल हो रहे इस वीडियो का फैक्ट चेक किया। यह वीडियो फेक।

सीमा के लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने और वापस पाकिस्तान जाने का वीडियो फेक और भ्रामक है। वीडियो में सड़क पर दौड़ रही महिला कौन है इसकी पहचान नहीं हो सकी है। सीमा हैदर केस की एटीएस समेत कई एजेंसियां जांच कर रही हैं। सीमा अभी बेल पर बाहर है। सरकार के परमिशन के बगैर वो देश से बाहर नहीं जा सकती है। सीमा ने बीते दिनों कई इंटरव्यू में यह कहा है कि वो पाकिस्तान नहीं जाना चाहती है। उसका कहना है कि अगर उसे वापस भेजा गया तो वहां उसके हाथ-पैर काट दिए जाएंगे और मार डाला जाएगा। विदेश मंत्रालय, सीमा के वकील या खुद सीमा ने वापस पाकिस्तान जाने की कोई जानकारी नहीं शेयर की है। जांच एजेंसियां इस केस की जांच कर रही हैं। ऐसे में वीडियो में किया जा रहा दावा पूरी तरह से भ्रामक है।

सीमा हैदर का दावा है कि पबजी गेम खेलते-खेलते उसे ग्रेटर नोएडा के सचिन से प्यार हो गया था। प्यार का परवान ऐसा चढ़ा कि सीमा कई देशों का सरहद लांघते हुए भारत चली आई। वो अपने साथ चार बच्चों को लेकर भी आई है। उसने मुस्लिम धर्म त्याग कर हिंदू धर्म अपनाने का दावा किया है। कई मौकों पर वो खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ भी करती है। राष्ट्रपति के सामने दया याचिका दायर कर उसने भारतीय नागरिकता की मांग की है।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X