..................... Seema Haider replied to those who claimed to be a Pakistani spy, said - Bholi si surat aankhon mein masti - Hindi Filmibeat

पाकिस्तानी जासूस होने का दावा करने वालों को सीमा हैदर ने दिया जवाब, बोलीं-भोली से सूरत आंखों में मस्ती...

Seema Haider

Seema Haider Viral Video: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर (Seema Haider) इन दिनों एक बड़ा सवाल बन गई हैं। जी हां, कोई उन्हें पाकिस्तानी भाभी कहकर पुकारता है तो कोई सचिन की सीमा कहकर बुलाता है, लेकिन फिलहाल तो अब उन्हें पाकिस्तानी जासूस कहकर बुलाया जा रहा है। दरअसल गुलाम हैदर के वकील मोमिन का दावा है कि सीमा हैदर पाकिस्तानी कैंप में रही हैं और ट्रेनिंग ली है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान है। वह नेताओं की तरह स्पीच देती हैं। वह इंस्टाग्राम, यूट्यूब, टेलीग्राम के माध्यम से लोगों से संपर्क करती हैं। उनका कहना है कि सीमा हैदर को बाहर रखना देश के लिए खतरा साबित हो सकता है।

लगाए ये भी आरोप
इसके अलावा भी सीमा पर कई आरोप लग चुके हैं कि वह गुलाम हैदर के वकील कहते हैं कि सीमा अपने बच्चों का बस इस्तेमाल कर रही है जिससे कोई उसपर शक ना करे। जब सीमा यहां से जा रही थीं बस में थीं तब उन्होंने बड़ी बेटी के मुंह में उंगली डालकर उल्टी करवाई थी जिससे कोई उनसे पूछताछ ना करे। सीमा हैदर पूरी प्लानिंग से आई है।

सीमा हैदर ने फिर शेयर किया वीडियो
वहीं इन आरोपों के बाद सीमा हैदर एक बार फिर ट्रेंड में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह छत पर खड़ी होकर शाहरुख खान के गाने भोली से सूरत आंखों में मस्ती दूर खड़ी शर्माए पर डांस करती नजर आ रही हैं। मांग में सिंदूर हाथ में चूड़ियां और साड़ी पहने सीमा हैदर शानदार एक्सप्रेशन देकर पाकिस्तानी जासूस होने का दावा करने वालों को जवाब देती नजर आ रही हैं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X