Seema Haider Video: अंजू को सीमा हैदर की चेतावनी- पाकिस्तान के पठान और ब्लोच कर देंगे ऐसी हालत... वो औरते को..

Seema Haider On Anju: सरहद पार की लव स्टोरी इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। सीमा हैदर के हिंदुस्तान आने के बाद अंजू पाकिस्तान चली गई थी। अब अंजू भारत लौटी है तो ऐसे में जहां सीमा हैदर के वकील ने उनपर आशंका जताते हुए टेस्ट की मांग की है तो वहीं अब सीमा हैदर ने भी अंजू को चेतावनी दे दी है और हैरन करने वाली बात भी बताई है।
पाकिस्तान के नसरुल्ला के इश्क की दीवानी अंजू को सतर्क करते हुए सीमा हैदर ने कहा, "पता नहीं क्यों वो ऐसी बातें कर रही है। पाकिस्तान में पठान और ब्लोच वो कास्ट है जो बहुत हार्ड.. बहुत सख्त है.. अंजू को जो पति है नसरुल्ला मुझे नहीं लगता कि ये उनकी पहली शादी होगी। क्योंकि वहां 15-16 साल की उम्र में शादी कर दी जाती हैं। पता नहीं अंजू कैसे पाकिस्तान के बारे में इतनी तारीफें कर रही हैं। पठान और ब्लोच कास्ट बहुत हार्ड है औरतों के लिए तो बहुत ज्यादा।"
आपको बता दें कि हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान अंजू ने अपने अगले स्टेप का खुलासा किया है और ये भी बताया कि वो भारत क्या करने के लिए लौटी हैं। कुछ महीनों पहले पाकिस्तान गई अंजू अभी भारत लौटी है। अटारी बॉर्डर के रास्ते लौटी अंजू से इंटेलिजेंस एजेंसियों ने पूछताछ की है।
अंजू जुलाई में पाकिस्तान गईं थीं और अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला से निकाह कर लिया था। उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार किया और अपना नाम फातिमा रख लिया। अंजू ने खुलासा किया कि वो अपने भारतीय पति अरविंद से तलाक लेंगी और अपने बच्चों को पाकिस्तान ले जाने की कोशिश करेंगीं।
राजस्थान की रहने वाली अंजू छह महीने के बाद पाकिस्तान से भारत लौटी है। वहां उसने अपने फेसबुक पर मिले प्रेमी नसरुल्लाह से शादी कर ली है। उसका नया नाम फातिमा है। पाकिस्तान से भारत लौटने के बाद अंजू ने बताया है कि वहां के लोगों ने उसे बहुत प्यार दिया है। अंजू कहती है कि वहां लोग बहुत अच्छे हैं। सभी लोगों की तरफ से बहुत प्यार मिला और सम्मान के साथ मेहमानवाजी की।


Click it and Unblock the Notifications