सीमा हैदर ने पाकिस्तानी पति को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- मेरे बच्चे इंडिया में रहेंगे और मेरे भाई...

Seema Haider On Her Kids and Pakistan- सीमा हैदर सोशल मीडिया पर एक सेंसेशन की तरह हैं और लगातार चर्चा में हैँ। कुछ दिन पहले तक कहा जा रहा था कि गुलाम हैदर जो कि सीमा का पाकिस्तानी पति है, वो बच्चे वापस लेगा।
गुलाम ने कहा था, ''अस्लामवालेकुम दोस्तों, अल्लाह सबको ठीक रखे। लोग कह रहे हैं हैदर अपने गांव नहीं गया। तो देखो मोटरसाइकिल ये देहात का माहौल, ये नहर है। मैं इस्लामाबाद जाउंगा और सीमा हैदर पर केस करके अपने बच्चों को वापस लाउंगा।
आप सभी के द्वारा मेरा सपोर्ट किया जा रहा है, इसके लिए सभी का शुक्रिया।'' अब इस पूरे बयान पर सीमा हैदर का बयान का बयान आया है। सीमा ने कहा है, ''मुझे पता है कि मेरे बच्चे सिर्फ भारत में ही सही हैं। उनके भविष्य के लिए उनका यहां रहना जरूरी है।
बाकी रही कानून प्रक्रिया से बच्चे लेने की बात तो मेरे भाई एपी सिंह इस केस को देख लेंगे। वैसे भी मेरे बच्चे मेरे बिना नहीं रह सकते हैं।'' इसके बाद अब सीमा हैदर का जवाब आया है। सीमा हैदर पबजी के द्वारा प्यार में बढ़कर भारत से पाकिस्तान आ गई थी।
इसके बाद लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैं, सचिन के साथ सीमा हैदर ने शादी कर ली है। सीमा हैदर अक्सर वीडियो बनाती हैं और लगभग हर मामले में बात करती हैं। सीमा हैदर और उनकी फैमिली फिलहाल काफी खुश है और लगातार यूट्यूब पर वीडियो बनाती है।
हाल ही में उनके 1 मिलियन फ़लोवर्स पूरे हुए थे तो खुशी मनाई गई थी। सीमा ने अपना कमरा पहले ही बनवा चुकी हैं और काफी मदद भारत के लोगों ने की थी। आप देखिए गुलाम हैदर का ये वीडियो जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











