Seema Haider- ससुर जी के पास कैमरा लेकर पहुंची सीमा हैदर, फिर बाबा ने जो किया वो..

सीमा हैदर के वीडियोज सामने आए और वायरल ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है और सीमा का एक वीडियो चर्चा में है। इस वीडियो में सीमा हैदर को अपने ससुर के साथ देखा जा सकता जिनको वो बाबा कहती हैं।
हालांकि ये बुजुर्ग सचिन के पिता हैं या दादा इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस वीडियो को जब आप देखेंगे तो पता चलेगा कि सीमा उनसे क्या बात कर रही हैं।
वीडियो में आप देखेंगे कि सीमा हैदर लाइव हैं और वो कह रही हैं, ''अपना कमरा दिखाना चाह रही थी आप सबको, ये बन रहा है हमारा कपड़ा, दरवाजा है या खिड़की है।'' इसके बाद वो बाबा के पास पहुंचती हैं और कहती हैं, ''बाबा नमस्ते करो। ये बाबा हैं हमारे, बहुत अच्छे हैं।
बहुत किस्से सुनाते हैं पुराने पुराने। बाबा के साथ मेरी बहुत बातें होती हैं।'' इसके बाद सीमा पूछती हैं, बाबा मैं कैसी लगती हूं तुमको। तो बाब जवाब देते हैं, बढ़िया। इसके बाद सीमा हैदर उनसे आशीर्वाद मांगती हैँ। तो बाबा कहते हैं कि, ''लंबी आयु हो और पुत्रवती हो।''
फिर सीमा कहती हैं कि मैं सचिन के साथ जिऊं, सचिन के साथ मरूं ये आशीर्वाद दो। बाबा फिर आशीर्वाद देते हैं। इसके बाद ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
हालांकि सीमा हैदर ने किसी भी कमेंट का जवाब नहीं दिया है। सीमा हैदर सोशल मीडिया पर अक्सर लाइव आती हैं और वीडियोज के साथ साथ उनकी तस्वीरें सामने आकर छा जाती हैं। सीमा हैदर को लाखों लोग फॉलो करते हैं और पाकिस्तान से भी उनको लेकर निगेटिव कमेंट्स आते रहते हैं।
सचिन मीणा के साथ शादी करने के बाद सीमा हैदर काफी खुश हैं और वो पहले ही कह चुकी हैं कि वो सचिन के साथ अपना पूरा जीवन अब बिताने वाली है। सीमा हैदर जब भारत आईं थीं तो उनके साथ उनके 4 बच्चे भी आए थे। इस वक्त वो सचिन के साथ हैं।


Click it and Unblock the Notifications











