RAW एजेंट के बाद अब खुली सीमा हैदर की पोल, पास में रखा था माइक और कह दी ऐसी बात कि...

Seema Haider Sachin Video: सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके सीमा हैदर और सचिन के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते नहीं थम रहे हैं। इसके साथ ही लाखों की नौकरी से लेकर फिल्मों के ऑफर तक सीमा हैदर का नाम कई अलग अलग तरह की खबरों से जुड़ रहा है। इसी बीच हम आपके लिए सीमा हैदर का एक और वायरल वीडियो लेकर आए हैं।
सचिन सीमा का वायरल वीडियो
दरअसल, सीमा और सचिन के इंटरव्यू लेती मीडिया थक नहीं रही है। ऐसे में मीडिया को इंटरव्यू देते हुए ये दोनों भी एक दूसरे के साथ जमकर मस्ती और रोमांस करते दिखाई देते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सचिन मीडिया का लिहाज किए बिना सीमा के साथ रोमांटिक मूड में दिखाई दिए।
सचिन सीमा का रोमांस
इस दौरान सचिन और सीमा के पास माइक भी था और सचिन सीमा को बाहों में भरकर शायरी सुनाने लगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सचिन कहते हैं, "आलू भरा परांठा पानी भरा गिलास, सीमा तेरी याद में भूख लगे ना प्यास।" सचिन की ये शायरी सुनकर सीमा कहती है, "आ हा हा शायरी..." सीमा और सचिन के इस वीडियो से लोगों को रील कंटेट मिल गया है और नेटिजंस उनके इस वीडियो पर जमकर रील क्रिएट कर रहे हैं।
सचिन सीमा की लव स्टोरी
आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।


Click it and Unblock the Notifications