'सीमा तो शुद्ध देसी घी है, जहां मर्जी हो वहां लगाओ', भाई ने ही बहन सीमा के लिए कह दिया ऐसे शब्द

Seema Haider

पाकिस्तान से अपने प्यार सचिन को हासिल करने के लिए चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब सीमा हैदर को लेकर एक नया ही विवाद पनप उठा है। दरअसल, सीना ने जिस वकिल ए पी सिंह को राखी बांधी थी उन्होंने ही सीमा को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसकी खूब आलोचना हो रही है।

सीमा को भारत की नागरिकता दिलवाने की जद्दोजहद में लगे वकील ए पी सिंह से जब पूछा गया कि सीमा हैदर और सचिन मीणा की कहानी पर एक फिल्म बन रही है, अमित जानी नाम के एक व्यक्ति इन पर फिल्म बना रहे हैं, क्या आपको इसकी जानकारी है? तो इस पर उन्होंने कहा कि 'उन्होंने और सीमा ने किसी को कोई परमिशन नहीं दी है फिल्म बनाने के लिए, सीमा-सचिन बेल पर हैं और अभी हमारा ध्यान सीमा को यहां की नागरिकता दिलवाने पर है।'

'लेकिन अगर कोई सीमा या हमारा नाम लेकर अपनी रोजी-रोटी चला रहा है तो कोई बात नहीं। फिर जब उनसे पूछा गया कि अगर वो फिल्म बनाते हैं तो क्या आप उन पर एक्शन लेंगें, जिस पर एपी सिंह ने कहा कि 'फिल्म जब बनेगी तब देखेंगे कि क्या बना है क्योंकि कुछ लोग सुर्खियों में बने रहने के लिए भी सीमा के नाम का प्रयोग करते हैं।'

'सीमा तो शुद्ध देसी घी है, कोई पराठे में लगा लो, कोई रोटी में लगा लो, कोई खिचड़ी में लगा लो, दाल में डाल लो, सब्जी में डाल लो, जहां जिसको स्वाद लगता है, सीमा के नाम का प्रयोग कर लेते हैं।' एपी सिंह का सीमा को 'शुद्ध देसी घी' कहना ही यूजर्स को रास नहीं आया और इसी वजह से वो एपी सिंह को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा कि 'क्या भाई इस तरह से होते हैं?'

तो वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि 'क्या वो सीमा का केस लड़कर पब्लिसिटी नहीं बटोर रहे हैं?' कुल मिलाकर एपी सिंह इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से ट्रोल हो रहे हैं और लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले एपी सिंह ने कहा था कि 'सीमा हैदर केवल एक प्रेम की दीवानी है और वीजा ना मिल पाने की वजह से ही अवैध रूप से इंडिया पहुंची है। ना तो वो कोई जासूस है और ना ही उसने कोई और नियम तोड़ा है इसलिए उसे लेकर जो निगेटिव बातें की जा रही हैं, वो नहीं होनी चाहिए।'

More from Filmibeat

Read more about: seema haider ap singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X