Seema Haider: गदर 2 का सीमा हैदर पर भी चढ़ा रंग, लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद- पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे! Viral

By Filmibeat Desk
seema-haider-raised-slogans-of-hindustan-zindabad-pakistan-murdabad-like-gadar-2-video-viral

Seema Haider: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने अब अपना नाम सीमा ठाकुर कर लिया है और उनका कहना है कि अब उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया है। इतना ही नहीं, बीते दिन सीमा हैदर ने नोएडा में घर की छत पर तिरंगे लहराया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी जयकारे लगाए।

सीमा हैदर और भारत में रहने वाले सचिन मीणा की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों के बीच ऑनलाइन गेम पबजी खेलते-खेलते प्यार हो गया। इसी ऐप पर दोनों ने नंबर एक्‍सचेंज किये। इसके बाद पड़ोसी देश की सीमा ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन के प्यार में अपने चार बच्चों के साथ तीन देशों की सरहद पार कर भारत तक चली आई।

गदर के तारा सिंह की तरह लगाए नारे

अब सीमा हैदर पूरी तरह से भारत के रंग में रंग चुकी हैं। और इसका नजारा एक वायरल वीडियो में दिखा है, जहां सीमा हैदर गदर के तारा सिंह की तरह "हिंदुस्तान जिंदाबाद" और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के नारे लगाते दिख रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

इस वीडियो में सीमा हैदर अपने बच्चे के साथ बैठी हुई हैं और पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगा रही हैं। बता दें, पिछले दिनों सीमा हैदर ने दया याचिका दायर कर भारतीय नागरिकता की मांग की है। उसके अनुसार, यदि अब उन्हें पाकिस्तान भेजा जाएगा तो वहां उसकी और चारों बच्चों की जान को खतरा है। बता दें, भारत में सीमा ने हिंदू रीति-रिवाज से सचिन मीणा के साथ शादी कर ली है।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X