ना लोगों को देख शरमाई ना हिचकिचाई.. छत पर चढ़कर सीमा हैदर को सचिन मीणा ने किया...

Seema Haider Sachin Meena Propose- सीमा हैदर का जलवा है और अक्सर सोशल मीडिया पर उनको लेकर चर्चाएं होती रहती हैं। इस वक्त ऐसा ही एक वीडियो सामने आ रहा है जो कि आपको खुश कर देगा।
दरअसल उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें सीमा हैदर और सचिन मीणा को फिर से रोमांटिक होते हुए देखा जा सकता है। अक्सर बातें होती हैं कि इन दोनों का रोमांस खत्म होने का नाम ही नहीं लेता है।
इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि सीमा हैदर घर की छत पर हैं और ढेर सारे कैमरे और मोबाइल फोन उनको कवर करने में लगे हैं। आप देखेंगे कि किस तरह से सीमा हैदर को सचिन ने गुलाब का फूल दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि सबसे सामने सचिन सीमा हैदर को प्रपोज कर रहे हैं।
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। सीमा हैदर को इस दौरान काफी खुश देखा गया था। लोग इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि सीमा की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन लोगों के कमेंट्स को लेकर नहीं आया है।
नोएडा मे रहने वाली सचिन मीणा और पाकिस्तानी में रहने वाली सीमा हैदर की प्रेम कहानी जो जैसे काफी मशहूर हो गई है। सीमा कई बार सबसे सामने कह चुकी हैं कि उनको सचिन से प्यार था इसीलिए वह हिंदू्स्तान आई हैं। जब से सीमा भारत आई है तब से सुर्खियों में हैं।
सीमा और उनके पति सचिन आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, इस कपल को भारतीय लोगों ने जितना प्यार दिया है, उतना ही ट्रोल भी किया है। इस वक्त एक लड़की और खबरों में है जिसका नाम जावरिया खानम है और वो पाकिस्तान से चलकर भारत आई है। आज उसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो मीडिया से बात कर रही है..


Click it and Unblock the Notifications