..................... Seema haider pregnant she will give birth a child before holi 2024 - Hindi Filmibeat

Seema Haider बनने जा रहीं सचिन के बच्चे की मां, होली के बाद घर में आएगा एक नन्हा मेहमान

Seema Haider Pregnant

Seema Haider Pregnant: सीमा हैदर इन दिनों काफी सुर्खी में बनी हुई है और आपको बता दें कि वह ऑनलाइन गेमिंग वाली मोहब्बत के लिए सरहद पार करके नोएडा तक आ गई। आए दिन उनको लेकर कई सारी खबरें आती रहती हैं। लेकिन अब हाल ही में एक सनसनी खेल दावा किया जा रहा है और अब सीमा हैदर की प्रेगनेंसी के दावे हो रहे हैं। नए साल के पहले ही दिन एक इंटरव्यू में सीमा हैदर ने एक नन्हे मेहमान के आने की जानकारी दे डाली।

सीमा के ससुर ने लड़का होने का किया दावा

दरअसल आपको बता दें कि इनखबर ऑफिशियल के एक इंटरव्यू के दौरान सीमा हैदर ने साल 2024 में सचिन के बच्चे की मां बनने की खबर दे दी। सीमा हैदर ने यह बात सचिन और उनके परिजनों के सामने मीडिया को बताई। सचिन के पिता ने भी सीमा हैदर का हाथ देखकर इस बात का दावा किया है कि लड़का होने वाला है। प्रेगनेंसी की पुष्टि खुद सीमा ने की है।

सचिन-सीमा की जिंदगी में 2024 लेकर आएगा बहार

दरअसल, सीमा हैदर से इंटरव्यू के दौरान रिपोर्टर ने सवाल किया कि "क्या साल 2024 नई खुशियां लेकर आने वाला है?" जिस पर सीमा हैदर ने जवाब देते हुए कहा कि "बिल्कुल नई खुशियां लेकर आने वाला है। 2023 भी बहुत खुशियां लेकर आया था और मैं मानती हूं कि थोड़ा बहुत दुख भी मिला। सचिन का जन्मदिन भी आ रहा है और अच्छा रहेगा कि किसी और का भी जन्म हो जाए।"

होली के बाद सचिन-सीमा के घर में गूंजेगी किलकारियां

लेकिन इसी दौरान सीमा हैदर से डिलीवरी की संभावित डेट पूछी गई तो उन्होंने कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए। रिपोर्टर ने इसी पर सीमा हैदर से सवाल किया की होली के बाद या फिर होली से पहले? सीमा हैदर ने अपने जवाब में कहा कि "होली के पहले तो नहीं होगा लेकिन हां जल्दी ही खुशखबरी सुनने को मिल जाएगी।"

पाकिस्तान से साथ में चार बच्चे लेकर आई थी सीमा हैदर

इसी के अलावा आपको बता दें की सीमा हैदर अपने साथ में पाकिस्तान से अपने चार बच्चों को भी लेकर आई थी। जिसमें एक बेटा है जिसका नाम फरहान अली है और अब उसका नाम भी बदलकर राज कर दिया गया है। उस बेटे की उम्र 8 साल की है। इतना ही नहीं सीमा हैदर के पहले पति से उन्हें तीन बेटियां भी है जिनका नाम फरवा (प्रियंका, 6 साल), फरिहा बतूल (मुन्नी, 4 साल) और फरहा बतूल का नाम परिवर्तित करके उसका परी रख दिया गया है।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X