प्रेग्नेंट Seema Haider ने दी सचिन मीणा को छत से कूदने की धमकी, देर रात मियां-बीवी में छिड़ी बहस, VIRAL

Pregnant Seema Haider threatend Sachin Meena: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं।
लंबे समय से उनकी प्रेग्नेंसी के लेकर भी चर्चे हो रहे थे, लेकिन हाल ही में सीमा हैदर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए यह बताया कि वह मां बनने वाली हैं और फिलहाल तो उनका सातवां महीना चल रहा है।
जल्द गूंजेगी सचिन मीणा के घर में किलकारी
सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। अब मीणा फैमिली में जल्द ही नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजने वाली हैं, लेकिन इतनी अच्छी खबर के बीच सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वह देर रात पति सचिन से छत पर लड़ती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं सीमा हैदर सचिन मीणा को छत से कूदने तक की धमकी देती नजर आ रही हैं। चलिए देखते हैं कि आखिर क्या है इस वीडियो में।
सीमा ने सचिन को दी छत से कूदने की धमकी
वीडियो में सचिन कहते सुनाई दे रहे हैं कि कौन है तू ? इसपर सीमा कहती हैं कि 'मैं तेरी पत्नी हूं सीमा मीणा', लेकिन इसके बाद सचिन सीमा ने नीचे आने के लिए कहते हैं इतने में सीमा कहती हैं कि 'तुम मेरे लिए लेकर क्या आए हो' ? इसके बाद सचिन नाराज हो जाते हैं वह कहते हैं कि 'उल्लू मत बना पत्नी ही रह तू' लेकिन सीमा इसका जवाब देने से नहीं चूकती हैं सीमा कहती हैं कि 'अगर तुम मेरे लिए कुछ नहीं लाए हो तो मैं छत से कूद जाऊंगी' लेकिन सीमा की ये बात सचिन को पसंद नहीं आती है। सचिन गुस्सा करते हुए कहते हैं- 'इज्जत के साथ रह प्यार के साथ' बता दें कि दोनों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications