प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच सीमा हैदर का फूटा एक्स हसबैंड गुलाम हैदर पर गुस्सा, बोलीं- तेरी वजह से मेरी जिंदगी

Seema haider

Seema Haider angry on ex-husband Ghulam Haider: पाकिस्तानी भाभी के नाम से भी सीमा हैदर की पहचान बन गई है। जी हां, कई ऐसे लोग हैं जो सीमा को इसी नाम से बुलाते हैं। सीमा जब से पाकिस्तान से भारत आई हैं तब से वह अपने लेटेस्ट वीडियोज़ की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। कभी वह वीडियो पर आए कमेंट्स पढ़ती हैं तो कभी वह अपने सचिन के साथ रोमांटिक होती दिखती हैं। इतना ही नहीं इन दिनों तो सीमा अपने ससुराल वालों के साथ कई वीडियोज़ शेयर करती हैं।

कुछ समय पहले ही सीमा ने अपनी सास को भी लोगों से मिलवाया था। जिसके बाद से सास और जेठानी के वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाने लगे, लेकिन हाल ही में सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर अपने एक्स हसबैंड गुलाम हैदर पर नाराज होती नजर आती हैं।

एक्स पति गुलाम पर बरसीं सीमा
जी हां, वायरल हो रहे सीमा के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बुरी तरह गुलाम हैदर पर बरसती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सीमा कहती हैं कि- तेरी वजह से मेरी जिंदगी नर्क हो गई। मार खा-खाकर पीट-पीट कर कुत्ते जैसे तुमने मेरी हालत कर दी थी। ना खाने को देता था, ना पीने को देता था, ना पहनने को देता था। इसके बाद सीमा यूजर्स पर भड़ती हैं। सीमा आगे कहती हैं कि- और हां, जो कुत्ते ये कह रहे हैं कि ये देखो पार्क में बैठी है कितनी खुश है। ओ हैल्लो...जार गौर से देख लो तस्वीर समझे।

यूजर्स ने दिया सीमा को मुंहतोड़ जवाब
बता दें कि सीमा के इस वीडियो को देख लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-जब तुम्हारे पास ना खाने को था ना पीने को था तो पब्जी कहां से चलाती थीं तो वहीं दूसरे ने लिखा- झूठ बोलने की भी एक लिमिट होती है तुमने तो वो भी क्रॉस कर दी। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- हां तुम बिना खाए पिए ही भारत आ गईं। वो भी हट्टी-क्ट्टी।

क्या प्रेग्नेंट हैं सीमा हैदर
बता दें कि इन दिनों सीमा की प्रेग्नेंसी की खबरें भी तेज हैं। हाल ही में सीमा ने और वीडियो शेयर किया था जिसमें वह बताती हैं कि वह बार-बार हॉस्पिटल क्यों जा रही हैं। वह मुस्कुराती हैं और कहती हैं जल्दी ही आपको पता लग जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X