..................... Seema Haider pregnancy news revealed by sachin relative in social media video - Hindi Filmibeat

जिस राज को दुनिया से छिपा रही थीं Seema Haider, सचिन के ही रिश्तेदार ने मना करने के बाद भी कैमरे पर बता डाला

Seema Haider

Seema Haider Video: सीमा हैदर जिन्होंने अपनी मौजूदगी से देश के कई लोगों को प्रभावित किया है। सीमा समय-समय पर खुद को भारतवासी साबित करने की कोशिश में जुटी रहती हैं और अब तो लगता है सीमा हैदर के घर में खुशियां आने वाली हैं।

सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी के कब से कयास लगाए जा रहे थे, खुद सीमा हैदर भी बार-बार लोगों को हिंट दे रही थीं कि वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही बच्चे को जन्म देंगी लेकिन अब इस खबर पर मुहर खुद सीमा हैदर के रिश्तेदार ने ही लगा दी। जी हां, हाल ही में एक वीडियो आया है और इस वीडियो में सीमा अपनी एक रिश्तेदार के साथ खड़ी हैं और वो साथ वाली महिला अचानक सीमा की प्रेग्नेंसी की बात करने लग जाती है। ये सुनकर सीमा हैरान रह जाती है और वो उनको मुंह अपने हाथ से बंद करने लग जाती हैं।

इस वीडियो में सीमा उस महिला से कहती हैं कि बताना नहीं है, ये प्राइवेसी है। सबको बताना नहीं है। ये सुनकर वो महिला उस वक्त तो चुप हो जाती है लेकिन बाद में कहती है कि बेबी आएगा बेबी। सीमा बस मुंह बनाकर रह जाती हैं। क्योंकि वो नहीं चाहती थी कि प्रेग्नेंस की खबर इस तरह बाहर निकले।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, पाकिस्तान से आई सीमा हैदर जुलाई 2023 से सुर्खियां बटोर रही है। जो अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत चली आईं। इस मामले में आए दिन कुछ ना कुछ खुलासे होते रहते हैं।

सीमा हैदर लंबे समय से खुद को भारतीय नागरिकता दिए जाने की मांग कर रही हैं। उन्‍होंने इसके लिए राष्‍ट्रपति को पत्र भी लिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से भी गुहार लगा चुकी हैं। यूपी एटीएस सीमा, सचिन और ससुर नेत्रपाल मीणा से कई राउंड में पूछताछ कर चुकी है। प्राथमिक जांच में सीमा के पाकिस्‍तानी जासूस होने संबंधी कोई तथ्‍य नहीं मिलने की बात कही जा रही है। सुरक्षा एजेंसी की जांच रिपोर्ट पर यूपी सरकार को अंतिम फैसला करना है।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X