Seema Haider- सीमा हैदर को खींचकर ले गई पुलिस? गिरफ्तारी वाले वीडियो से मचा हंगामा!

सीमा हैदर इस वक्त चर्चा में हैं और शायद ही कोई ऐसा दिन जाता है कि उनको लेकर किसी तरह की अपडेट सामने ना आती हो। इस वक्त कुछ ऐसा पता चला है जोकि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कहा गया है कि सीमा हैदर को पुलिस गिरफ्तार करके ले जा रही है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और लेकर जा रही है।
इसके अलावा एक तस्वीर और नजर आ रही है जिसमें सीमा हैदर को थाने में खड़े हुए पुलिस वालों के साथ देखा जा सकता है। इसके बाद लोगों के मन में कई सवाल हैं और वो सीमा हैदर का हालचाल जानना चहते हैं।
ये है वीडियो की सच्चाई?
अगर आपको भी लगता है कि सीमा हैदर का ये गिरफ्तारी वाला वीडियो सही है तो रुक जाइए। दरअसल ये वीडियो पूरी तरह से फेक है। इस वीडियो में नजर आ रही महिला सीमा हैदर नहीं बल्कि कोई और है। जो तस्वीर थाने आ रही है उसमें भी साफ नजर आ रहा है कि सीमा हैदर की तस्वीर एडिट करके चेहरा फिट किया गया है। इस तरह के तमाम फेक वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं।
कैसी हैं सीमा?
सीमा हैदर इस वक्त अपने पति सचिन मीणा के पास नोएडा में सही सलामत हैं। खबरें आती रहती हैं कि वो काम कर रही हैं और अपने कमरा बनवा रही हैं। इसके अलावा सीमा हैदर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं और मौका पड़ने पर टीवी चैनल पर इंटरव्यू देती रहती हैं।
सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आईं थीं और उनके साथ 4 बच्चे भी थे। इस वक्त वो सचिन से शादी करके सचिन मीणा बन चुकी हैं। अब वो अक्सर कहती हुईं नजर आती हैं कि वो भारत में रहेंगी क्योंकि औरतों को यहां सम्मान मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications