..................... Seema Haider Part 2- सीमा हैदर के बाद जावरिया खानम ने पार की सरहदें? Seema Haider Part 2- Jawaria Khanam all set to come India from Pakistan for his lover from Bengal! - Hindi Filmibeat

Seema Haider Part 2- सीमा हैदर के बाद जावरिया खानम ने पार की सरहदें? पश्चिम बंगाल के लड़के..

seema haider, jawaria khanam

Seema Haider Part 2- ऐसा लगता है सीमा हैदर ने पाकिस्तान से इंडिया आकर एक ट्रेंड सेट कर दिया है जिसको लोग फॉलो कर रहे हैं। अब एक और खबर सामने आ रही है जिसमें पता चला है कि एक लड़की फिर से पाकिस्तान से इंडिया आएगी।

एक और सीमा हैदर और सीमा हैदर पार्ट 2 जैसी बातें लोग कर रहे हैं। खबर है कि कराची पाकिस्तान की रहने वाली एक लड़की पश्चिम बंगाल के एक लड़के से शादी करने के लिए बॉर्डर पार करेगी। पाकिस्तान से मंगलवार को ये भारतीय सीमा पार करने के लिए तैयार है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के कराची की रहने वाली जावरिया खानम अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर पार करेंगी, जहां उनके मंगेतर समीर खान के परिवार वाले उनका स्वागत करेंगे। जैसे ही ये खबर सामने आई लोग कई तरह की बातें कर रहे और सीमा हैदर की यादों को ताजा कर रहे हैं।

पाकिस्तान लड़की के परिवार को लेकर खबर है सभी लोग फिलहाल गुरदासपुर के एक गांव में रह रहे हैं। सूत्रों ने दावा किया कि सीमा पार करने के बाद, दोनों पक्ष कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगे जहां जोड़े की शादी इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न होगी। हालांकि इनकी शादी में किसी तरह की परेशानी आती है या आसानी से हो जाती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

अंजू की भी है अपनी कहानी

सीमा हैदर के बाद अंजू की भी एक कहानी सामने आई थी जो कि प्यार में पड़ने के बाद भारत छोड़कर पाकिस्तान चली गई थी। अंजू ने पाकिस्तान जाकर अपने फेसबुक मित्र नसरुल्ला से शादी कर ली और फिर से भारत आई है क्योंकि उसके कुछ काम बाकी हैं।

वाघा बॉर्डर के रास्ते अंजू भारत लौटी हैं और कहा जा रहा है कि वो काफी जल्दी वापसी करेगी। सीमा हैदर के केस के बाद ये मामले काफी ज्यादा बढ़ें और दोनों देशों की सरकारें इस पर सजग हैं।

Read more about: seema haider jawaria khanam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X