इधर मांग में सिंदूर भरकर तीज मना रहीं सीमा हैदर, उधर फूट-फूटकर रो रहा पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर

Seema Haider Husband Gulam Haider: कथित तौर पर अपने प्यार के संग घर बसाने के लिए सरहदें लांघकर आई सीमा हैदर ने हाल ही में हरियाली तीज मनाई। वो किसी भारतीय पारंपरिक नारी की ही तरह सजी-धजीं और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके बताया कि वो तीज मना रही हैं।
रियाली तीज के मौके पर सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सजी-धजी पूजा अर्चना करते हुए दिख रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सीमा हैदर ने हरी रंग की साड़ी पहन रखी है। साथ में सिंदूर, बिंदी और हाथों में चूड़िया पहने हुए नजर आ रही है।
वीडियो में सीमा हैदर जय श्री राम के नारे से शुरुआत करते हुए कहती हैं कि आज Hariyali Teej के मौके पर मैं सभी को तीज की शुभकामनाएं हैं। आज मैंने अपने पति की दीर्घायु के लिए पूजा की है। साथ ही वह अंत में हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाते हैं।
एक तरफ सीमा हैदर अपने पति सचिन के साथ खुशी-खुशी जीवन बिता रही हैं तो दूसरी तरफ साउदी अरब में उनके पति गुलाम हैदर बच्चों की याद में फूट-फूटकर रो रहे हैं। गुलाम हैदर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो उमराह करने साउदी अरब पहुंचे हैं और वहां जाकर वो अपने बच्चों की याद में फूट-फूटकर रो रहे हैं।
आपको बता दें कि सीमा-सचिन की लवस्टोरी लॉकडाउन में पबजी गेम खेलने के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया और सीमा नेपाल के रास्ते अवैध रूप से अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन के साथ रहने के लिए आ गई। जिसकी जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि दो दिन बाद ही न्यायालय ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया। इसी बीच यूपी एटीएस की टीम ने भी 2 दिन ताबड़तोड़ सीमा और सचिन और उसके पिता नेत्रपाल के साथ पूछताछ की। हालांकि सीमा हैदर के जासूस होने का अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है। इसी बीच सीमा के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











