..................... Seema Haider pakistani husband ghulam haider lawyer momin malik who is behind this case - Hindi Filmibeat

कौन है पाकिस्तानी गुलाम हैदर का हिंदुस्तानी दोस्त? जिसने Seema Haider की नाक में किया दम, सचिन को भी घसीटा

Seema Haider

Seema Haider Husband Ghulam Haider Indian Lawyer: पाकिस्तान से भारत आकर अपना घर बसाने वाली सीमा हैदर की परेशानियां अब बढ़ रही हैं। सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति ने उनका जीना हराम कर दिया है और लगातार कानूनी मामलों में घसीट रहा है।

सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति लगातार सीमा और उनके हिंदुस्तानी पति सचिन मीणा को परेशान कर रहे हैं और उन्हें धमकी दे रहे हैं। लेकिन आखिर गुलाम हैदर को इतना कॉन्फिडेंस कहां से मिल रहा है? उन्हें क्यों ऐसा लग रहा है कि वो अपने बच्चे को पाकिस्तान लेकर जा सकते हैं? खैर इसके पीछे का कारण एक हिंदुस्तानी शख्स है, जो लगातार उनकी मदद कर रहा है।

हम बात कर रहे हैं गुलाम हैदर के हिंदुस्तानी वकील मोमिन मलिक की। जो कि पानीपत के रहने वाले हैं। उन्होंने गुलाम हैदर की ओर से CRPC 156(3) के तहत जेवर कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें सीमा, सचिन, नेत्रपाल और तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-ए के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। , 195, 420, 467, 120-बी, आईटी अधिनियम की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करने के लिए सजा), धारा 11-ए विदेशी अधिनियम लगाने की भी मांग की है।

सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर की ओर से वकील मोमिन मलिक ने कहा है कि वह अब सीमा हैदर को पांच सालों के लिए जेल करवाएंगे। गुलाम के वकील ने यह भी कहा है कि ना सिर्फ सीमा हैदर को वो 5 साल की जेल करवाएंगे बल्कि उनके चार मासूम बच्चों को पाकिस्तान उनके पिता के पास भिजवाएंगे।

वहीं दूसरी तरफ सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का कहना है कि सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर ने जो एप्लीकेशन दी है वह सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है। एपी सिंह के मुताबिक कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसिजर किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को भारत में कोई भी केस दर्ज करवाने का अधिकार नहीं देती है। बता दें कि गुलाम हैदर ने सचिन मीना पर धोखाधड़ी का केस किया है। इतना ही नहीं वे लगातार सचिन पर कानूनी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

सीमा हैदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन त्योहारों और फंक्शन में उनके नाचते-गाते हुए वीडियोज सामने आते ही रहते हैं। लेकिन ये सब देखकर गुलाम हैदर का पारा चढ़ गया है। उनका मानना है कि जहां लोग सीमा के ठुमके लगाने पर उनका साथ दे रहे हैं उनकी नजर में यह गलत है। गुलाम हैदर कहते हैं कि- सीमा लोग आपको इज्जत से नहीं देखते हैं आपको क्या लगता है आप जैसे ठुमके लगा रही हैं आने वाले समय में मेरी बेटियां भी ऐसे ठुमके लगाएंगी?

Read more about: seema haider ghulam haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X