Seema Haider- 'बच्चे वापस दिलाए पाकिस्तानी सरकार', गुलाम हैदर के नए वीडियो से सनसनी

सीमा हैदर इस वक्त काफी खुश हैं लेकिन गुलाम हैदर जो कि सीमा का पाकिस्तानी पति है वो काफी टेंशन में है। इस वक्त एक वीडियो फिर सामने आया है जिसमें गुलाम हैदर एक यूट्यूबर के साथ नजर आ रहे हैं।
गुलाम हैदर लगातार ये कोशिश कर रहे हैं कि उनके बच्चे उनको वापस मिलने चाहिए। इसको लेकर गुलाम हैदर के पाकिस्तानी समर्थक भी आवाज बुलंद कर रहे हैं। वायरल वीडियो में इसी को लेकर अपनी बात रख रहे हैं कि सभी लोग पाकिस्तानी सरकार से गुजारिश करें कि उनके बच्चे उन्हे वापस मिलने चाहिए।
गुलाम हैदर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज साझा करते हैं और ये वीडियो तेजी से वायरल होते हैं। हालांकि सीमा हैदर का कहना है कि उसके बच्चे पाकिस्तान वापस नहीं जाएंगे और उसके पास ही रहेंगे। सीमा हैदर जब भारत वापस आई थी तो गुलाम ने कहा था कि उसका बेटा ही उसको सबक सिखाएगा।
क्या है वायरल वीडियो
नए वीडियो में गुलाम हैदर के साथ खड़ा शख्स कह रहा है, ''हैदर भाई के बच्चे वापस करेँ। हैदर भाई का कोई कुसूर नहीं है। पाकिस्तान आवाम से गुजारिश है कि वो सरकार से मुतालबा करें कि उनको बच्चे वापस आने चाहिए।''
हालांकि गुलाम हैदर ने इस दौरान किसी तरह के कोई शब्द नहीं बोले हैं। देकना ये कि इस वीडियो पर सीमा हैदर की तरफ से किस तरह का रिएक्शन आता है। सीमा हैदर काफी पहले वीडियो कॉल पर गुलाम हैदर को तलाक दे चुकी है।
सीमा सचिन मीणा के प्यार में पड़कर पाकिस्तान से भारत आ गई थी और इस दौरान उसके 4 बच्चे आए थे। इस वक्त सचिन मीणा सभी बच्चों को पाल रहे हैं और अपना नाम दिया है।


Click it and Unblock the Notifications